फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   pakistan not serious for terrorism

आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा पाकिस्तान : अमेरिका

Sat, 04 Jun 2016 08:24 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sat, 04 Jun 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
pakistan not serious for terrorism
demo pic - फोटो : getty images

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। पाक अब भी लगातार आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। 

विज्ञापन


ये पाकिस्तान से लगातार आतंकी हमलों को अंजाम देने के साथ ही खुलेआम आतंकी प्रशिक्षण दे रहे हैं और चंदा जुटा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को आतंकी घोषित कर रखा है, लेकिन वह पाक में खुलेआम सार्वजनिक रैलियां कर रहा है और पाक मीडिया उसे कवर कर रही है। 
विज्ञापन


पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने के चलते 2008 के मुंबई हमले के आतंकी जकीउर रहमान को पाक अदालत जमानत पर रिहा कर चुकी है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी सालाना रिपोर्र्ट ‘कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेरोरिज्म-2015’ में कहा गया कि पाकिस्तानी सैन्य एवं सुरक्षा बल देश के अंदर हमले करने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है, लेकिन वह पाकिस्तान से बाहर हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की ओर से आतंकी संगठन घोषित किए गए लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन खुलेआम चंदा जुटा रहे हैं और पाकिस्तान में अपनी रैलियां आयोजित कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए खतरा बने अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ पाक पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि पाक ने शांतिवार्ता के लिए तालिबान और अफगानिस्तान सरकार को एक मंच पर लाने की कोशिशों का समर्थन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed