फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan must target terror groups targeting neighbours: US

सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने भी लगाई पाक को फटकार

Tue, 27 Sep 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan must target terror groups targeting neighbours: US
पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के अमेरिका ने भी पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


अमेरिका विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने मीडिया से कहा, 'हमारा ध्यान आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए पाकिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाने पर है।' उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की सरकार चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर और स्थायी अभियान चलाए हुए हैं। हमें भरोसा है कि पाकिस्तान इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।'
विज्ञापन

 

टोनर ने भारत को बताया घनिष्ठ मित्र

Pakistan must target terror groups targeting neighbours: US
पाकिस्तान
​टोनर ने कहा, 'उन्होंने (पाकिस्तान ने) आतंकवाद का सामना करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि पाकिस्तान को सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाना चाहिए। इनमें वे संगठन भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं।’

टोनर ने भारत और पाकिस्तान को संबंधों को सामान्य करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि 'खराब संबंधों' से इस क्षेत्र में किसी को भी लाभ नहीं होगा। टोनर ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका का रुख भी वैश्विक रुख के समान ही है। हमारे संबंध भारत के साथ बहुत घनिष्ठ  हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed