{"_id":"56daef554f1c1b302d8b49f7","slug":"pakistan-and-america-deal-final-for-f-16-fighter-jet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को आठ एफ-16 बेचने पर अमेरिका की मुहर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान को आठ एफ-16 बेचने पर अमेरिका की मुहर
एजेंसी/वाशिंगटन।
Updated Sat, 05 Mar 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिकी नीति निर्माताओं के विरोध के बावजूद अमेरिकी सरकार ने औपचारिक तौर पर पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचे जानी की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है, ‘प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति के उद्देश्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों के अनुरूप है और इसके लिए दक्षिण एशिया में रणनीतिक साझेदार की सुरक्षा में सुधार के लिए मदद की जा रही है।’
विज्ञापन
यह अधिसूचना शुक्रवार को फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित हुई थी। इसके साथ 11 फरवरी की वह चिट्ठी भी संलग्न थी जो डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रेयान को लिखी थी।
विज्ञापन
फेडरल अधिसूचना के अनुसार इन एफ-16 की कुल कीमत 70 करोड़ डॉलर है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकार ने इसकी बिक्री के लिए अनुरोध किया था।