फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pak's growing nukes 'thorny challenge' to US interests: expert

भारत के डर से हर साल 20 नए परमाणु हथियार बना रहा है पाकिस्तान

Fri, 09 Sep 2016 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
Pak's growing nukes 'thorny challenge' to US interests: expert
एक अमेरिकी थिंक टैंक के विशेषज्ञों ने कहा है कि पाकिस्तान के पास फिलहाल 120 परमाणु हथियार मौजूद हैं और उसका परमाणु हथियारों का बढ़ता जखीरा अमेरिका और भारत के हितों सहित पूरी दुनिया के लिए 'गंभीर खतरा' है।
विज्ञापन


अमेरिकी परमाणु नीति कार्यक्रम के सह-निदेशक टोबी डाल्टन ने कहा, 'पाकिस्तान की बढ़ती परमाणु क्षमता और दुनिया भर में आतंक फैलाने का उसका मजबूत होता इरादा अमेरिका के उन हितों के लिए गंभीर चुनौती है, जिसके तहत अमेरिका परमाणु विस्फोट को रोकना चाहता है और परमाणु हथियारों और सामग्री की मजबूत सुरक्षा बनाए रखना चाहता है'।
विज्ञापन


अमेरिकी संसद की विदेशी संबंध समिति के सदस्यों के साथ पाकिस्तान पर हुई चर्चा के दौरान टोबी डाल्टन ने कहा कि भारत की डर से पाकिस्तान हर साल 20 नए परमाणु बम बना रहा है। अगर यह सब ऐसे ही जारी रहा पाकिस्तान जल्द ही दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी पाकिस्तान के सुरक्षा की करनी होगी तारीफ

Pak's growing nukes 'thorny challenge' to US interests: expert
डाल्टन ने कहा कि भारत से मिलने वाली सैन्य चुनौतियों को सामना करने के लिए पाकिस्तान परमाणु हथियारों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। पाकिस्तान, परमाणु हथियारों को ही सुरक्षा का आखिरी विकल्प समझ रहा है। 

डाल्टन ने कहा कि इन सबके बाबजूद पाकिस्तान, जिस तरह अपने परमाणु शस्त्रागार की से सुरक्षा कर रहा है, उसकी हमें प्रशंसा करनी चाहिए। तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और भी बहुत सारे आतंकवादी तत्व पाकिस्तान में मौजूद हैं जिनके हाथों अगर यह परमाणु हथियारों का जखीरा लग गया तो वे पूरी दुनिया में तबाही मचा सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सुरक्षा की तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने इन आतंकवादी तत्वों को इन सबसे दूर रखा है।

डाल्टन ने कहा, 'सच कहें तो पाकिस्तान को परमाणु सुरक्षा तरीकों के लिए पर्याप्त श्रेय नहीं मिला है। उसकी सुरक्षा अच्छी है, लेकिन पूरी तरह से अभेद्य नहीं है। उसने एक्यू खान मामले से सीख ली है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed