फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pak PM nawaz Sharif speech in UNGA

UN में भारत के खिलाफ नवाज शरीफ ने निकाली भड़ास, भारत ने दिया कड़ा जवाब

Thu, 22 Sep 2016 12:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pak PM nawaz Sharif speech in UNGA
- फोटो : ani

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आतंकवाद पर छिड़ी बहस में पाकिस्तान का पक्ष रखा। शरीफ ने कहा कि हमारा देश आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित देश है।

विज्ञापन


हमारे हजारों सैनिक इन आतंकी हमलों में मारे गए हैं। हमने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कदम उठाए हैं। हम विदेशों से प्रायोजित आतंकवाद से पीड़ित हैं।

हम दुनिया में आतंक विरोधी अभियान चलाने में सबसे आगे हैं। नवाज ने आगे कहा कि हम भारत के साथ शांति चाहते हैं। भारत के साथ शांति कश्मीर पर बात किए बिना संभव नहीं है। पैलेट गन से लाखों लोगों ने आंखें गंवाई हैं।

विज्ञापन

भारत पर मानवाधिकार हनन का आरोप

Pak PM nawaz Sharif speech in UNGA

नवाज शरीफ ने भारत पर मानवाधिकार के हनन का गंभीर आरोप लगाया। महासभा में शरीफ बोले कि कश्मीर में हो रही मौतों की जांच होनी चाहिए। शरीफ ने ये भी कहा कि कश्मीर से भारतीय सेना को हटाया जाना चाहिए।

शरीफ ने साफ किया कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु देश है। भारत पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी हथियार इकट्ठा कर रहे हैं।

नवाज शरीफ ने अपने 19 मिनट के भाषण में 8 मिनट तक सिर्फ कश्मीर पर ही बात की। नवाज ने अपने भाषण में कश्मीर में जनमत संग्रह का भी मुद्दा उठाया।

नवाज शरीफ के आरोप पर भारत का करारा जवाब

Pak PM nawaz Sharif speech in UNGA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप - फोटो : ANI

नवाज शरीफ के यूएन में अपने भाषण में भारत पर लगाए गए आरोपों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने करारा जबाव दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत की एक ही शर्त है कि आतंवाद को खत्म किया जाया। क्या ये स्वीकार्य नहीं है? विकास स्वरूप ने कहा, 'नवाज शरीफ ने यूएन की सबसे ऊंची फोरम में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी का महिमामंडन किया। इससे पता चलता है कि आतंकवाद से पाकिस्तान का जुड़ाव कम नहीं हुआ है।'



विज्ञापन

नवाज शरीफ आतंकियों के साथ: एमजे अकबर

Pak PM nawaz Sharif speech in UNGA

विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाक पीएम नवाज शरीफ के यूएन में दिए भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अकबर ने कहा कि नवाज ने खुद आतंकियों के साथ होने का सबूत दिया है। बातचीत और हथियार साथ नहीं चल सकते।

बुरहान हिजबुल का आतंकी था। बातचीत कर सकते हैं, लेकिन ब्लैकमेल को बरदाश्त नहीं किया जा सकता। शरीफ का बयान आतंकवाद का महिमामंडन है। अकबर ने आगे कहा कि शांति की दिशा में पाकिस्तान ने कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया।

एमजे ने कहा कि आतंकवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति पहले दिन से साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed