फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   osama son in law sulaiman abu ghaith

लादेन के दामाद ने कहा 'दोषी नही'

Sat, 09 Mar 2013 07:03 PM IST
Updated Sat, 09 Mar 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
osama son in law sulaiman abu ghaith

ओसामा बिन लादेन के कथित प्रवक्ता के रूप काम करने वाले सुलेमान अबू गैथ ने कहा है कि वो अमेरिका पर 9/11 हमले की साजिश रचने के दोषी नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले, 47 साल के सुलेमान अबू गैथ को जार्डन में अमेरिकी अधिकारियों को सौपा गया था।

अधिकारियों का कहना है कि सुलेमान अबू गैथ अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के दामाद हैं और उन पर 9/11 की साजिश रचने का आरोप है।

इस बीच, रिपब्लिकन सांसद गैथ पर नागरिक अदालत में मुकदमा चलाए जाने के लिए ओबामा प्रशासन की आलोचना कर रहे है।

उनका कहना है कि अबू गैथ को क्यूबा के अमेरिकी हिरासत केंद्र ग्वांतानामो बे भेजा किया जाना चाहिए और सैन्य न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

शुक्रवार को अदालत में पेश हुए अबू गैथ ने गुहार लगाई कि वो अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश में शामिल नही थे।

अभियोजक जॉन कॉरनेन ने अदालत को बताया कि अबू गैथ ने गिरफ्तारी के बाद 22 पन्नों का बयान दिया है। आठ अप्रैल को गैथ पर मुकदमा शुरु होगा और और लगभग तीन सप्ताह तक चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लादेन के प्रवक्ता
अबू गैथ मूल रुप से कुवैत के रहने वाले थे और 9/11 की घटना के बाद उनसे कुवैत की नागरिकता छीन ली गई थी।

न्याय विभाग के अधिकारियों के अनुसार अबू गैथ ने मई 2001 से लेकर 2002 तक ओसामा के साथ मिलकर अल-कायदा का कामकाज संभाल रखा था।

अबू कैथ को कई बार ओसामा की जगह पर भाषण देते और 9/11 जैसी घटना को दोहराने की धमकी देते हुए देखा गया है।

खासकर 12 सितंबर 2001 को जारी किए गए एक वीडियो में अबु गैथ को ओसामा बिन लादेन और अयमन अल ज़वाहिरी के साथ खड़े होकर अमेरिका को धमकी देते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में अमेरिका को संबोधित करते हुए कहा गया था कि अमेरिका के खिलाफ एक बहुत बड़ी फौज तैयार हो रही है और हम दुनियाभर के मुसलमानों से यहूदियों, ईसाईयों और अमरिकियों से लड़ने का आह्वान करते हैं।

अबू गैथ पर चलाया जाने वाला मुकदमा, अमेरिकी धरती पर किसी शीर्ष अलकायदा नेता पर चलाए जाने वाला पहला मामला होगा।

मानवाधिकार समहू ह्यूमन राइट फर्स्ट के आंकड़ों के अनुसार 9/11 के हमले के बाद अमेरिका में अब तक 67 विदेशी चरमपंथियों को सज़ा सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed