{"_id":"575dc9044f1c1b273e11be20","slug":"orlando-club-carnage-pulsing-music-strobe-lights-gunfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरलेंडो क्लब हत्याकांड : संगीत, झिलमिलाती रोशनी और गोलियों की तड़तड़ाहट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ऑरलेंडो क्लब हत्याकांड : संगीत, झिलमिलाती रोशनी और गोलियों की तड़तड़ाहट
एजेंसी/ ऑरलेंडो
Updated Mon, 13 Jun 2016 06:04 AM IST
विज्ञापन
गोलियों की आवाज ने शुरू में लोगों को भ्रमित कर दिया
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑरलेंडो के जिस पल्स नाइटक्लब में आतंकी हमला, हुआ वह शनिवार की रात थी। उसका एक ही मतलब है सुध-बुध खोकर जोश से भरपूर जश्न की रात, जो अगली सुबह तक खत्म नहीं होती है। फ्लोरिडा के जिस क्लब में तेज संगीत और झिलमिलाती रोशनी में पार्टी चल रही थी, उसमें अंधाधुंध गोलीबारी में 50 लोगों की हत्या कर दी गई।
इस दिल दहला देने वाली वारदात से ठीक एक दिन पहले एलजीबीटी समुदाय ने समलैंगिकों के सम्मान के लिए एनुअल डे का आयोजन किया गया था। यह उत्सव अमेरिका का सबसे बड़ा उत्सव होता है। उस मशहूर डांस क्लब व बार में शानदार जश्न का आयोजन था। उसमें कार्यक्रम पेश करनेवाली मशहूर कलाकार केन्या माइकेल ने अपने कार्यक्रम की जानकारी एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट की थी। उसने लिखा था ‘मेरा शो देखने के लिए आएं। पल्स ऑरलेंडो में यह शो 12 बजे मध्यरात्रि में शुरू होगा, लेकिन प्रवेश 9 बजे से खुला रहेगा। इस शो में मेरी बहन जैस्मीन इंटरनेशनल भी मेरे साथ परफॉर्म करेगी।’ हालांकि माइकेल इस फायरिंग में सुरक्षित बच निकली।
इस शो में लोगों की भारी भीड़ थी। डांस की इस प्रतियोगिता में स्टेज पर नृत्य के जलवे बिखेरती सुंदरियों के शानदार नृत्य का नजारा, कॉकटेल, डॉलर उछालते लोगों की दीवानगी का मुजाहिरा होने वाला था। अजब-गजब हरकतों से पैट्रनस के ठहाके गूंज रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फायरिंग के दौरान गफलत में ऐसा लगा कि संगीत की थर्रा देने वाली आवाज और ड्रम बीट साउंड ट्रैक को फाड़ देगी। पैट्रन क्रिस्टोफर हैंसन ने कहा कि पहले तो ऐसा लगा कि गोलियों की आवाज संगीत का ही हिस्सा थी। ऐसे कई शॉट सुनने को मिले...बैंग बैंग बैंग...। लेकिन जल्द ही एहसास हो गया कि यह गोलियों की तड़तड़ाहट थी।
विज्ञापन
हैंसन ने सीएनएन को बताया कि ‘मैंने दरअसल किसी शूटर को देखा नहीं। बस यह देखा कि जमीन पर लाशें पटी पड़ी थीं। मैंने बार में एक ड्रिंक बनाने का निर्देश दिया। फिर मैंने महसूस किया कि मैं जमीन पर गिर रहा हूं। मैं अपनी कोहनी और घुटनों के बल रेंग रहा था। जब गलियों में निकला तो देखा कि वहां खून ही खून बिखरा पड़ा था।’