{"_id":"583d44ae-63ad-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"original-batmobile-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों डॉलर में बिकी बैटमैन की गाड़ी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लाखों डॉलर में बिकी बैटमैन की गाड़ी
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 21 Jan 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहली बैटमैन टीवी सीरीज में इस्तेमाल की गई गाड़ी बैटमोबाइल अमेरिका में हुई नीलामी में 42 लाख डॉलर में बिक गई है।
विज्ञापन
बैटमोबाइल उस गाड़ी का नाम है जो कॉमिकबुक हीरो बैटमैन इस्तेमाल करता है। अभिनेता एडम वैस्ट द्वारा इस्तेमाल की गई इस बैटमोबाइल को एरिज़ोना के फीनिक्स शहर के रिक शैंपेन ने खरीदा।
वर्ष 1966 में जब टीवी पर बैटमैन सीरीज शुरु हुई थी उस वक्त रिक सिर्फ 10 साल के थे। 56 वर्षीय रिक ने कहा कि बैटमोबाइल खरीदना उनके लिए सपना सच होने जैसा है।
विज्ञापन
डिजाइन
इस बैटमोबाइल का डिजाइन 1955 की उस लिंकन फ्युचुरा गाड़ी पर आधारित थी, जिसे इटली में फोर्ड मोटर कंपनी ने बनाया था।
वर्ष 1965 में लिंकन फ्युचुरा को कार कस्टमाइज़ करने वाले जॉर्ज बैरिस ने खरीदा और फिर 15 दिनों में, 15,000 डॉलर की लागत में उसे बैटमैन की गाड़ी में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन
तब से ये पहला मौका था जब ये बैटमोबाइल सार्वजनिक बिक्री के लिए बाज़ार में आया था। ये बैटमोबाइल वी-8 इंजन, संभवत: शुरुआती कार फोन में से एक, और पैराशूटों से लैस था।
बैटमैन की टीवी सीरीज 1968 में रद्द कर दी गई थी जिसके बाद जॉर्ज बैरिस इसे अमेरिका में जगह-जगह टूर पर लेकर गए और आखिर में कैलिफोर्निया में एक निजी शोरूम में रख दिया।
एडम वैस्ट ने 120 एपिसोड्स में बैटमैन की भूमिका निभाई। इसके बाद भी इस कॉमिक हीरो पर आधारित कई टीवी सीरियल और फिल्में बनीं जिनमें माइकल कीटन, वैल किलमर, जॉर्ज क्लूनी और क्रिस्टियन बेल जैसे कलाकार शामिल हैं।