फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   One more HIV positive child became healthy

एक और एचआईवी पॉजिटिव बच्ची हुई स्वस्थ

Thu, 06 Mar 2014 06:46 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
One more HIV positive child became healthy

अमरीकी शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि क्लिक करें एचआईवी वायरस से संक्रमित एक शिशु को संक्रमण से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है।

विज्ञापन


एचआईवी वायरस संक्रमण वाले इस शिशु के जन्म के चार घंटे बाद ही एंटीरीट्रोवायरल दवाएं शुरू कर दी गई थीं।
कहा जा रहा है कि इस नौ महीने की यह बच्ची अब एचआईवी नेगेटिव हो गई है।

पिछले साल, 2013 में, अमेरिका के मिसीसिपी राज्य में एचआईवी संक्रमण के साथ पैदा हुई बच्ची के शुरुआती इलाज के बाद बीमारी के कम होने का अमेरिका में यह दूसरा मामला है।

पूरी तरह से खत्म हो गया है एचवाईवी

One more HIV positive child became healthy

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक्स विभाग की विशेषज्ञ डॉ. डेबोरा परसौद ने बोस्टन में एक मेडिकल कांफ्रेंस में कहा कि इस तरह के मामले हमें इस ओर अपनी अधिक ऊर्जा लगाने को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने बताया कि शिशु के रक्त या ऊत्तक में कहीं भी एचआईवी वायरस का संकेत नहीं बचा है।

डॉ. परसौद ने कहा कि इस नौ महीने की बच्ची को अब भी तीन एंटी एड्स ड्रग्स का कॉकटेल दिया जा रहा है जबकि मिसीसिपी की तीन वर्षीय बच्ची का दो साल पहले ही इलाज बंद किया जा चुका है।



विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा पूरी तरह खत्म नहीं

One more HIV positive child became healthy

डॉ.परसौद ने कहा कि इन बच्चों का इलाज बंद करने के माध्यम से ही हम साबित कर सकते हैं कि बीमारी घट रही है, लेकिन यह खतरे से खाली नहीं है।

दोनों बच्चों को संक्रमण उनकी एड्स प्रभावित मां से हुआ था। यह बीमारी शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर कर देती है और फिर धीरे-धीरे इम्युन सिस्टम पर हमला करती है

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि पूरी दुनिया में करीब 3 करोड़ 40 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हैं। इस कामयाबी से एचवाईवी का पूरी तरह से इलाज संभव माना जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed