अमेरिका में भी इबोला से एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इबोला के पहले पीड़ित व्यक्ति थॉमस एरिक डंकन की मौत हो गई है। यह जानकारी टेक्सास अस्पताल के अधिकारियों ने दी है। इससे पहले इबोला का खतरनाक वायरस यूरोपीय देश स्पेन में भी मिल चुका है।
हालांकि इसे अमेरिका में इबोला का पहला मामला घोषित किया है।
42 वर्षीय डंकन को इबोला वायरस का संक्रमण उनके मूल देश लाइबेरिया में हुआ था। उसके बाद से उनका अमेरिका के डलास स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था।
इससे पहले अमेरिका ने देश में सभी प्रवेश मार्गों पर यात्रियों के संक्रमण की जांच कराने के नए मानक घोषित किए हैं।
अब तक इबोला से हजारों की मौत
इबोला के संक्रमण से अब तक 3,865 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ज़्यादातर मौतें लाइबेरिया, सिएरा लियोन और गिनी में हुई हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डंकन की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आज हमारे विचार उनके साथ हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारे पास ग़लती करने की ज़्यादा गुंजाइश नहीं है। अगर हम मानकों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं करेंगे तो अपने लोगों को ख़तरे में डालेंगे।"
वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सभी देशों को इस संक्रमण से मुक़ाबला करने के लिए ज़्यादा प्रयास करना चाहिए।