फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   On World Refugee Day, Priyanka Chopra pledge to help displaced children

विश्व शरणार्थी दिवस पर प्रियंका चोपड़ा ने विस्थापित बच्चों की मदद का संकल्प लिया

Thu, 21 Jun 2018 12:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
On World Refugee Day, Priyanka Chopra pledge to help displaced children
priyanka-chopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शरणार्थी बच्चों के लिए भावुक अपील की है और कहा है कि विश्व हिंसा और विस्थापन के दौर में बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को गंवा नहीं सकता है। 
विज्ञापन


विश्व शरणार्थी दिवस (20 जून) के अवसर पर यूनिसेफ की सद्भावना दूत 35 वर्षीय अभिनेत्री ने उन बच्चों को समर्थन देने का संकल्प लिया जिन्हें अपने घरों से विस्थापित होने को मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन


यूनिसेफ ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें अभिनेत्री कह रही हैं कि इन बच्चों की मूलभूत जरूरतें तो पूरी होना दूर , उनसे उनकी उम्मीद भी छीन ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने कहा , ‘इनमें से 2.2 करोड़ से अधिक बच्चों की उम्र 18 साल से कम है। उन्होंने परिवार के सदस्यों , दोस्तों समेत वो सबकुछ खो दिया जिन्हें वे जानते थे , जिनसे प्रेम करते थे। उन्होंने उन मूलभूत अधिकारों का संरक्षण खो दिया जो हर बच्चे के लिए एक जरूरत है। इनमें से कई के पास भोजन , सिर पर छत , सेहत , शिक्षा नहीं है। बल्कि इन बच्चों ने भविष्य के लिए उम्मीद भी खो दी है। हम इन शरणार्थी बच्चों की पूरी पीढ़ी को गंवा नहीं सकते , जिनके पूरे जीवन पर हिंसा , विस्थापन और अवसरों की कमी की छाया हो। ’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed