{"_id":"56e73dda4f1c1b4f4a8b4c38","slug":"olympian-fensr-ibtihaj-muhammad-asked-to-remove-hijab-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मुस्लिम ओलंपियन से कहा- 'उतारो हिजाब'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में मुस्लिम ओलंपियन से कहा- 'उतारो हिजाब'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 05:19 AM IST
सार
- एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना, आयोजकों ने मांगी माफी
- यह घटना टेक्सास फेस्टिवल साउथ बाई साउथ वेस्ट (एसएक्सएसडब्ल्यू) में घटी
विज्ञापन
हिजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक मुस्लिम ओलंपियन को भेदभाव का शिकार होना पड़ा है। टेक्सास में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आईडी बैज के लिए फोटो खींचते समय आयोजन से जुड़े कर्मियों ने उनसे हिजाब उतारने को कहा। मामला बढ़ने के बाद आयोजकों ने माफी मांगी हैं।
विज्ञापन
ओलंपियन फेंसर इब्तिहाज मोहम्मद के साथ यह घटना टेक्सास फेस्टिवल साउथ बाई साउथ वेस्ट (एसएक्सएसडब्ल्यू) में घटी। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्वीट कर बताया कि एक कर्मचारी ने उनसे हिजाब उतारने के लिए कहा था।
विज्ञापन
कर्मचारी यह बताने के बावजूद अपनी जिद पर अड़ा रहा कि उन्होंने धार्मिक कारणों से हिजाब पहना है। उसने कहा कि हिजाब उतारने के बाद ही फोटो ली जा सकती है। आयोजकों ने इस पूरे मामले पर खेद जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बैज के लिए फोटो खींचने के दौरान हिजाब या किसी दूसरे धार्मिक चिह्न को हटाने की उनकी कोई नीति नहीं है। इब्तिहाज 2016 में होने वाले रियो डी जेनियरो ओलंपिक में हिजाब पहनकर हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन