फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   old married couple who died in each other's arm

आठ साल की उम्र से थे साथ, 75 साल की शादी, मरे तो एक दूसरे की बाहों में

Wed, 08 Jul 2015 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 08 Jul 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
old married couple who died in each other's arm

प्यार में मिसाल के तौर पर आपने हीर रांझा, लैला मजनू जैसी कई कहानियां सुनी होंगी। लेकिन इस जोड़े की प्रेम कहानी पढ़ कर आप भी इन पर नाज करेंगे।  ये हैं अमेरिका के  जेनेट और एलेक्जेंडर। ये आठ साल के थे जब एक दूसरे से मिले। 1940 में इन्होंने एक दूसरे से शादी की और 75 साल तक उसको निभाया भी।

विज्ञापन


जेनेट और एलेक्सेंडर 90 साल की उम्र में चल बसे। एलेक्सेंडर गोल्फ खेलते वक्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे और उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। लेकिन इस जोड़े ने एक दूसरे से वादा किया था कि वो मरेंगे तो एक दूसरे की बाहों में ही और ऐसा हुआ भी।

विज्ञापन

आखिरी पलों में भी नहीं छोड़ा एक दूजे का साथ

old married couple who died in each other's arm

इनके दो बच्चों रिचर्ड और ऐमी ने बताया कि उन्होंने अपने माता पिता को अपने आखिरी पलों में एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए पूरा वक्त दिया। मां भी पिता के पास ही बिस्तर पर रहती थी।

एमी ने बताया,'' मैं अपनी मां के पास गई और उन्हें बताया कि पापा दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं। वो उनके पास गईं, उन्हें गले से लगाया और बोली ' देखो तुम यही चाहते थे न। तुमने मेरी बाहों में दम तोड़ा और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मेरा इंतेजार करना, मैं जल्द ही तुम्हारे पास आउंगी।'' इतना कह कर मां ने भी पिता की ही बांहों में दम तोड़ दिया।

अगले ही दिन जेनेट का भी देहांत हो गया। एमी ने कहा वो विलाप करने के साथ साथ एक भावुक क्षण था जिसने ये साबित किया कि प्यार करने वाले कभी अलग नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed