फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   ohio women were held with ropes and chains

रस्सियों और जंजीर की जकड़न में थी जिंदगी

Thu, 09 May 2013 02:10 AM IST
Updated Thu, 09 May 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
ohio women were held with ropes and chains

अमेरिका में क्लीवलैंड पुलिस के प्रमुख ने कहा है कि ओहायो में करीब एक दशक तक बंधक बनाकर रखी गईं तीन महिलायों को रस्सियों और जंजीरों में जकड़ कर रखा गया था।

विज्ञापन


पूर्व बस ड्राइवर एरियल कास्त्रो और उनके दो भाइयो– पेड्रो और ओनिल को इन तीन महिलाओं को एक घर में बंधक बनाकर रखने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

कास्त्रो पर अपहरण और यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। उनके दो भाइयों पर एरियल कास्त्रो का साथ देने का आरोप है।

इस गिरफ़्तारी और महिलाओं की रिहाई के बाद से आ रही जानकारियों ने दुनिया भर में लोगों को सकते डाल दिया। ऐसी ही दिल दहला देने वालीं कुछ और जानकारियां बुधवार को सामने आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख माइकल मैकग्रॉ ने अमेरिकी चैनल एनबीसी को बताया है कि इन महिलाओं को कभी-कभार सिर्फ़ घर के आंगन तक ही जाने दिया जाता था।

उनका कहना था कि परिस्थितियों को देखते हुए अमांडा बैरी, जिना डे-जिज़ज़ और मिशेल नाइट की हालत ठीक-ठाक ही थी।

दर्दनाक
पुलिस प्रमुख ने टीवी चैनल एनबीसी को बताया, “फ़िलहाल हम हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। वो काफ़ी कुछ बता रहे हैं।”

माइकल मैकग्रॉ ने पड़ोसियों के उन आरोपों का भी खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि पुलिस ने पहले भी इसी घर के बारे में की गई शिकायतों पर अधिक गौर नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ohio womenपुलिस अधिकारी बंधक महिलाओं के कई बार गर्भवती होने की खबरों की पुष्टि भी नहीं कर पाए। अमेरिकी मीडिया और लोगों में इस दर्दनाक और अविश्वसनीय सी लगने ख़बर के बारे में भारी उत्सुकता है।

अमांडा बेरी 16 साल की उम्र में साल 2003 में लापता हुई थी। दूसरी महिला जिना डे-जिज़ज़ 14 साल की उम्र में साल 2004 से गायब थी। जबकि मिशेल नाइट को 20 साल उम्र में साल 2002 में आख़िरी बार देखा गया था।


जिस घर में इन्हें बंधक बनाकर रखा गया था उसी घर के दरवाजों को चीखते-चिल्लाते हुए पीट-पीट अमांडा बैरी पड़ोसियों को सचेत किया. उस समय बंधन बनाने तीनो लोग घर पर नहीं थे।

अमांडा पड़ोसियों की सहायता से निकली। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे दो अन्य महिलाएं घर के भीतर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed