{"_id":"780e1238-461e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"official-says-gunman-killed-in-us-school-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से 'कई' हताहत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से 'कई' हताहत
Updated Sat, 15 Dec 2012 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कनेक्टीकट राज्य में एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी से कम से कम '27' लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर मारा जा चुका है लेकिन कुछ और मौत की भी रिपोर्ट है जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक मारे गए लोगों में 18 बच्चें शामिल हैं। इससे पहले स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के हवाले से एबीसी न्यूज ने बताया कि न्यूटाउन के सैंडी हूक स्कूल में हुए हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
जबकि कुछ और रिपोर्ट कह रहे हैं कि तीन लोगों की मौत हुई है, तीन हमलावर मारे गए हैं और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएफपी के मुताबिक एक हमलावर मारा जा चुका है और उसकी उम्र बीस से तीस साल की थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार ज़ब्त कर लिए गए हैं। साथ ही ज़िले में एहतियात के तौर पर बाकी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। न्यूटाउन के मेयर मार्क बौटन ने सीएनएन को बताया कि जिन तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वो गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी
अभी घटनाक्रम पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। एक अखबार हार्टफोर्ड कूरैंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दो हथियारबंद हमलावर थे। पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि स्कूल में हमलावर गोली चला रहा है और एक व्यक्ति को गंभीर चोट पंहुची है।
एक महिला ने सीएनएन चैनल के बताया कि उसने 'सैकड़ों राउंड गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है और सुरक्षा अधिकारियों ने बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल लिया है।
घरेलू मीडिया के अनुसार एक अध्यापक को पैर में गोली लगी है। सैकड़ों अभिभावक स्कूल के बाहर जमा है और सूचना का इंतज़ार कर रहे हैं। सैंडी हूक इलाके का जाना माना स्कूल है।