{"_id":"5994b6974f1c1b3d308b476f","slug":"offensive-message-was-written-on-lincoln-memorial-in-washington","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन में लिंकन स्मारक पर लिखा आपत्तिजनक संदेश, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वाशिंगटन में लिंकन स्मारक पर लिखा आपत्तिजनक संदेश, जांच में जुटी पुलिस
एजेंसी, वॉशिंगटन
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:09 AM IST
विज्ञापन
memorial
लिंकन स्मारक पर कुछ अराजक तत्वों ने लाल रंग के स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक संदेश लिख दिया। नेशनल पार्क सर्विस ने बताया कि स्मारक पर लिखे गए आपत्तिजनक संदेश को मंगलवार सुबह देखा गया।
विज्ञापन
यह स्मारक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को समर्पित है, जिन्होंने अमेरिका में दास प्रथा समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। पार्क सर्विस की ओर से उपलब्ध कराई गई फोटो में संदेश साफ तौर पर नहीं देखा जा सकता लेकिन सरकारी एजेंसी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि ये अपशब्द हैं।
विज्ञापन
कॉन्स्टीट्यूशन एवेन्यू पर स्मिथसोनियन म्यूजियम में भी सिल्वर स्प्रे पेंट से कुछ अस्पष्ट लिखा हुआ पाया गया। पार्क सर्विस के मुताबिक, 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के स्मारक को साफ करने के लिए पेंट हटाने वाले जेल जैसे पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यूएस पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस साल वाशिंगटन के कई स्मारकों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फरवरी में लिंकन स्मारक, द्वितीय विश्व युद्ध स्मारक व वाशिंगटन स्मारक पर भी कुछ आपत्तिजनक संदेश लिखे गए थे।