{"_id":"3bc6ce6e-a866-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"obama-vows-justice-for-boston-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बख्शे नहीं जाएंगे बॉस्टन धमाके के दोषी'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'बख्शे नहीं जाएंगे बॉस्टन धमाके के दोषी'
Updated Fri, 19 Apr 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बॉस्टन जाकर वहां मैराथन के दौरान हुए धमाकों में मारे गए लोगों की याद में रखी गई शोक सभा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ओबामा ने पीड़ितों के परिजनो से कहा है कि हर कोई अपने प्यारे शहर पर हमले से दुखी है।
इससे पहले जांचकर्ताओं ने हमलों के सिलसिले में दो संदिग्धों की पहचान की जिन्हें एक सीसीटीवी फुटेज में काले बैगों के साथ देखा जा सकता है।
गुरुवार को आंतरिक मामलों की मंत्री जैनेट नैपोलितानो ने कहा कि एफबीआई इन लोगों से बात करना चाहती है लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि ये लोग हैं कहां।
'निडर जीवट'
सोमवार को बॉस्टन मैराथन की फिनिश लाइन के पास हुए दो धमाकों में तीन लोग मारे गए जबकि 170 से ज्यादा घायल हो गए।
ओबामा ने कहा कि जो भी इस हमले के पीछे है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। तालियों के बीच उन्होंने कहा कि हम तुम्हें ढूंढ लेंगे। तुम्हें कानून के कठघरे तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के बोस्टन दौरे से पहले ही मैसेच्युसेट्स राज्य में आपातस्थिति की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद राज्य हमलों की बाद की स्थिति से निपटने में संघीय आर्थिक मदद हासिल कर पाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि इस देश की जीवट निडर है और इसे कोई झुका नहीं सकता है।
उधर, एफबीआई ने बुधवार को इन खबरों से इनकार किया कि धमाकों के सिलसिले में किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।