फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama send more soldiers to fight with IS

आईएस के खिलाफ अमेरिका ने तेज की सैन्य कार्रवाई, रूस की तनी भौवें

Sat, 31 Oct 2015 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Oct 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Obama send more soldiers to fight with IS

सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का खात्मा करने के लिए अमेरिका ने अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यहां दर्जन भर स्पेशल ऑपरेशन ट्रुप के सैनिकों को भेजा है, जो अब आतंकी संगठन से सीधा लोहा लेंगे। हालांकि अमेरिका का यह कदम रूस के साथ उसके झगड़े को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


ओबामा प्रशासन सीरिया में रूस की कार्रवाई का विरोध करता रहा है। दरअसल अमेरिकी सैनिक सिर्फ आईएस से लड़ रहे स्थानीय सैनिकों को सुझाव देने और आतंकी संगठन के ठिकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई किया करते थे, लेकिन ओबामा के नये फैसले के बाद अमेरिकी सेना पहली बार आईएस से आरपार की लड़ाई भी लड़ेगी।
विज्ञापन


अमेरिका ने भले ही कम सैनिकों को सीरिया भेजा है, लेकिन यह उसकी तरफ से उठाया गया एक अहम कदम है।

राष्ट्रपति ओबामा अब तक आईएस से सीधी लड़ाई में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं। करीब चार साल तक वह इस बात पर बने रहे कि अमेरिकी सेना सिर्फ स्थानीय सेना को सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने सीरिया में भेजे दर्जनों सैनिक

Obama send more soldiers to fight with IS

ओबामा का थल सेना को सीरिया भेजने का यह प्रयास कूटनीतिक रिश्तों को बेहतर बनाने की तरफ उठाया गया कदम है। अमेरिका सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करता जा रहा है।

हाल ही में ओबामा ने इराक में 3500 सैनिकों को भेजा है। ओबामा के इस फैसले की विपक्ष ने आलोचना शुरू कर दी है।

सीरिया भेजे जाने वाले सैनिकों की संख्या काफी कम बताने का जवाब देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि मुख्यत ये सैनिक कुर्दिश लड़ाकों को सहयोग करेंगे और उन्हें आईएस के खात्मे के लिए सुझाव व परामर्श देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed