{"_id":"de4f75446e8e334de9140a02da171cb1","slug":"obama-say-sorry-to-new-bride-groom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा ने दूल्हा-दुल्हन से क्यों मांगी माफी?","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा ने दूल्हा-दुल्हन से क्यों मांगी माफी?
Updated Wed, 31 Dec 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक नवविवाहित जोड़े से माफी मांगी है। राष्ट्रपति के गोल्फ कार्यक्रम के कारण उन्हें अपना विवाह स्थल बदलना पड़ा।
विज्ञापन
हुआ यूं कि हवाई में नताली हेमल और एडवर्ड मेलू जूनियर ने रविवार को राष्ट्रपति के हॉलीडे होम के पास स्थित सेना के गोल्फ मैदान में शादी का कार्यक्रम रखा।
विज्ञापन
लेकिन ओबामा के गोल्फ के कार्यक्रम के कारण उन्हें कहीं और शादी करनी पड़ी। जब ओबामा को ये बात पता चली तो उन्होंने नताली को फोन किया और सबसे पहले शादी की बधाई की और फिर इस बात पर अफसोस जताया कि गोल्फ कार्यक्रम के कारण उन्हें विवाह स्थल बदलना पड़ा। ओबामा ने कहा कि अगर उन्हें कोई शादी के बारे में बता देता तो वहां नहीं खेलते।
विज्ञापन
दबाव में दूल्हा-दुल्हन
हेमल की बहन क्रिस्टी मैककोन्नल ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि शादी के एक दिन पहले शनिवार को उन्हें शादी की जगह बदलने को कहा गया क्योंकि ओबामा और उनके दोस्तों को वहां गोल्फ खेलना था।
क्रिस्टी ने कहा, ''मुझे यकीन है कि इससे दोनों कुछ दबाव में आ गए होंगे।'' नताली हेमल और एडवर्ड मेलू जूनियर दोनों ही अमेरिकी सेना में कैप्टन के पद पर हैं।