{"_id":"5723df2d4f1c1bc73ea91d5f","slug":"obama-remains-disappointed-after-missing-taj-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार नहीं कर पाने से बेहद निराश हैं ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ताजमहल का दीदार नहीं कर पाने से बेहद निराश हैं ओबामा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 03:54 AM IST
सार
- सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला की मौत की वजह से नहीं जा पाए थे आगरा
- मोदी के बुलावे पर पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने आए थे ओबामा
विज्ञापन
obama
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पिछले साल भारत दौरे के समय ताजमहल का दीदार नहीं कर पाने को लेकर बेहद निराश हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट ने बताया कि भारत दौरे के वक्त प्रेम की निशानी ताजमहल जाने का अवसर नहीं मिल पाने से ओबामा बेहद निराश हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर ओबामा ने पिछले साल जनवरी में भारत का दौरा किया। वह भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। अर्नेस्ट ने कहा कि भारत दौरे के समय बराक ओबामा और अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा के आगरा जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला की मौत पर उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति किंग अब्दुल्ला के शाही परिवार को सांत्वना देने के लिए सऊदी
विज्ञापन
अरब के लिए रवाना हो गए थे।
अर्नेस्ट ने इशारा किया कि अगले साल 20 जनवरी को ओबामा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में उनकी ताजमहल घूमने की इच्छा अधूरी रह जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कार्यकाल खत्म होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के पास ताजमहल का दौरा करने का अवसर है, लेकिन मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता हूं कि उनकी यह इच्छा पूरी होगी।’
विज्ञापन