{"_id":"576eb7314f1c1b353db47e04","slug":"obama-india-if-invited-for-ges-would-try-to-stop-by-india-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं ओबामा
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
वैश्विक उद्यमियों को एक मंच में लाने की ओबामा की निजी पहल है जीईएस
- फोटो : Reuters
अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले साल भारत आ सकते हैं। उन्होेंने कहा कि अगर उनको वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो वह अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया स्थित स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में जीईएस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मुझको आमंत्रित किया जाता है, तो मैं भारत की यात्रा करने की कोशिश करूंगा।’ जीईएस-2016 में 170 देशों के 700 से ज्यादा उद्यमी और 300 से ज्यादा निवेशक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
भारत की ओर से भी एक शिष्टमंडल इसमें शामिल है। जीईएस दुनिया भर के उद्यमियों को एक मंच पर लाने की ओबामा की निजी पहल है।
व्हाइट हाउस में इसी महीने के शुरुआत में ओबामा के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत अगले जीईएस की मेजबानी करेगा। इस पर ओबामा प्रशासन ने ओबामा की विरासत को जारी रखने के लिए भारत का शुक्रिया किया था। पहला जीईएस 2010 में आयोजित हुआ था। इसके बाद तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, मलयेशिया, मोरक्को और केन्या ने इसकी मेजबानी की।
विज्ञापन
Published By Rahul Sankrityayan