फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Obama behind White House leaks and protests: Trump

ट्रंप का बड़ा आरोप-व्हाइट हाउस से खुफिया जानकारी लीक कराने में ओबामा का हाथ

Tue, 28 Feb 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
Obama behind White House leaks and protests: Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि व्‍हाइट हाउस से खुफिया जानकारी के लीक होने और उनके विरोध के पीछे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ है। फॉक्स न्‍यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा गया था कि क्या आप को लगता है कि ओबामा प्रशासन के लोग आपके खिलाफ विरोध को हवा दे रहे हैं और उन्हें कमजोर करने के उपाय अपना रहे हैं?

विज्ञापन


इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि इस सबके पीछे ओबामा हैं और ये राजनीति है। खुफिया जानकारियों के लीक होने से झुंझलाए ट्रंप ने कहा कि खुफिया जानकारियों के लीक होने और ओबामा की टीम में कनेक्‍शन है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति ओबामा या उनके लोग इस सबके पीछे है। कुछ लीक तो जरूर उनके लोगों ने की हैं। ट्रंप के आरोप कुछ हद तक सही साबित होते दिख रहे हैं क्योंकि ओबामा प्रशासन के कई लोग लीक करने वाले ग्रुप का सहयोग दे रहे हैं। जो लोग ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अंजाम दे रहे हैं वह लोग ओबामा की टीम से हैं और करीब 14 लोग इसमें शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों पर भी लगाया आरोप

Obama behind White House leaks and protests: Trump

इन लोगों का काम लोगों को रिपब्‍लिकन सरकार के फैसलों का विरोध करने में मदद करना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ट्रंप ने ओबामा पर आरोप लगाया था कि ओबामा के लोगों ने उनके मैक्‍सिकन और ऑस्ट्रेलियन नेताओं से फोन पर की गई बातचीत को लीक किया था।

इसके अलावा उन्होंने लीक के लिए इंटेलिजेंस एंजेसियों एफबीआई और एनएसए पर दस्तावेज लीक करने का इल्जाम लगाया जिसके कारण एनएसए रिटायर्ड जनरल माइक फ्लिन को इस्तीफा देना पड़ा था।

वहीं सीएनएन ने रिपोर्ट की थी कि ट्रंप अपने प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर के उस फैसले का समर्थन कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि व्हाइट हाउस में आने वाले कर्मचारियों के फोन को चेक किया जाए ताकि पता चल सके जानकारियां बाहर कैसे जा रही हैं। हालांकि स्पाइसर ने बाद में ऐसी किसी बात का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed