{"_id":"d005a5ec-9ea6-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"obama-apologizes-to-appreciate-beauty","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती की तारीफ के लिए ओबामा ने मांगी माफी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
खूबसूरती की तारीफ के लिए ओबामा ने मांगी माफी
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस को 'खूबसूरत' कहने के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनसे माफी मांग ली है। ओबामा ने हैरिस को पुरानी दोस्त और 'देश की सबसे खूबसूरत अटॉर्नी जनरल' कहा था।
विज्ञापन
हैरिस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि वो ओबामा की कट्टर समर्थक हैं लेकिन ये अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि ओबामा की माफी उन्होंने स्वीकार कर ली है या नहीं।
विज्ञापन
ओबामा के आलोचकों ने उनके बयान को कामकाजी महिलाओं को दफ्तरों में पेश आने वाली मुश्किलों से जोड़ कर देखा और बयान की निंदा की थी।
क्या है वाकया
दरअसल गुरुवार को कैलिफोर्निया में हुए एक कार्यक्रम में बराक ओबामा कमला हैरिस के साथ मौजूद थे।
हैरिस के बाद जब ओबामा के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा, "हैरिस एक बेहद समझदार और समर्पण से काम करने वाली महिला हैं। वो काम को ठीक ढंग से कराने के लिए कठोर फैसले भी ले सकती हैं। कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसे ही लोगों की ज़रूरत होती है।"
विज्ञापन
इसके बाद ओबामा कह उठे, "साथ ही वो अमेरिका की सबसे खूबसूरत अटॉर्नी जनरल हैं। वो मेरी पुरानी दोस्त और प्रबल समर्थक भी हैं।"
माफी
इसके बाद शुक्रवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने हैरिस से बात की और अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।
व्हाउट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जे कार्ने ने कहा, "राष्ट्रपति अपने बयान से अटॉर्नी जनरल द्वारा हासिल की गई ज़बरदस्त उपलब्धियों और उनकी काबिलियत को कम करके आंकना कतई नहीं चाह रहे थे।"
कार्ने ने आगे कहा, "राष्ट्रपति को इस बात का पूरा एहसास है कि कामकाजी महिलाओं को क्या मुश्किलें पेश आती हैं। और उन्हें इस आधार पर कतई नहीं आंका जाना चाहिए कि वो दिखने में कैसी हैं।"
ओबामा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर और कई ब्लॉगर्स ने उनकी आलोचना की थी।