फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Number of without document migrants is decreased in America

अमेरिका में बिना दस्तावेज के रह रहे प्रवासियों की संख्या घटी, अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

Thu, 29 Nov 2018 02:34 PM IST
वाशिंगटन, भाषा 
वाशिंगटन, भाषा  Updated Thu, 29 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Number of without document migrants is decreased in America
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह प्रवासियों की संख्या में तेजी से कमी आई है। अब ऐसे प्रवासियों की संख्या घटकर मजह 1 करोड़ 7 लाख रह गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


इसे वर्ष 2004 के बाद मैक्सिको के प्रवासियों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। साल 2016 के सरकारी आंकड़ों पर आधारित अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका में साल 2007 में ऐसे प्रवासियों की संख्या 1 करोड़ 22 लाख के साथ चरम पर थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को जारी अध्ययन के मुताबिक वर्ष 2007 और 2016 के बीच अमेरिका में मेक्सिको के अवैध प्रवासियों की तादाद में 15 लाख की कमी आई है। इसके बावजूद अब भी अमेरिका में मैक्सिको के अवैध प्रवासियों की संख्या कुल प्रवासियों की संख्या की आधी है। 2016 तक मैक्सिको के करीब 54 लाख अवैध प्रवासी अमेरिका में रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तिहाई प्रवासी 10 साल से भी ज्यादा समय से अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे हैं। इस संख्या में वर्ष 2007 के बाद से लगातार इजाफा हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार से ही अवैध प्रवास को बड़ा मुद्दा बताते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि मैक्सिको ड्रग तस्करों, अपराधियों और बलात्कारियों को उत्तरी सीमा की ओर भेज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed