फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nuclear security is our first priority

परमाणु सुरक्षा हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता:  मोदी 

Sun, 03 Apr 2016 04:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 04:46 AM IST
सार

  • पीएम मोदी ने परमाणु सुरक्षा समिट में इसके लिए भारत की तरफ से उठाए जा रहे कदमों के बारे में दी जानकारी 
  • परमाणु आतंकवाद का पता लगाने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल

विज्ञापन
nuclear security is our first priority
परमाणु सुरक्षा समिट में पीएम मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को परमाणु सुरक्षा समिट (एनएसएस) में भारत की तरफ से परमाणु सुरक्षा के क्षेत्र में उठाए कदमों की जानकारी दी। समिट में शामिल हुए 50 से भी ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि परमाणु सुरक्षा हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट में शनिवार को परमाणु सुरक्षा, तस्करी और इससे जुड़े आतंकवाद पर नजर रखने के लिए भारत की तरफ से उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह परमाणु सुरक्षा को संस्थागत ढांचे का स्वरूप अपनाकर, स्वतंत्र नियामक एजेंसी और प्रशिक्षित व विशेषज्ञों के जरिये मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी ने बताया कि परमाणु आतंकवाद का पता लगाने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत बैरियर्स लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल ग्रेड मोली-99 की स्थापना के लिए कम संवर्धित यूरेनियम का उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि परमाणु तस्करी रोकने के लिए एक परमाणु तस्करी निरोधी टीम की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि भारत परमाणु सुरक्षा फंड में 10 लाख डॉलर का अनुदान देकर आईएईए के मुख्य काम में सहयोग भी करेगा। भारत एनएसएस के त्रिसूत्रीय पहल में भी शामिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed