'प्लेब्वॉय' अब नहीं छापेगी नंगी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल व्यस्कों के लिए प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'प्लेब्वॉय' ने फैसला किया है कि वो अब नग्न महिलाओं की फोटो नहीं छापेगी।पत्रिका ने खुद को नए रंग-रूप में डिजाइन किया है, इसके तहत यह फैसला लिया गया है।
अमेरिकी अखबार ' न्यूयार्क टाइम्स' की एक खबर के मुताबिक 'प्लेब्वॉय' के मालिक का कहना है कि इंटरनेट ने नग्नता को अब पुरानी बात बना दी है, ऐसे में पोर्न पत्रिकाएं छापना आर्थिक रूप से फायदे का सौदा नहीं रह गई हैं।
आधिकारिक आंकडों के मुताबिक 1953 में स्थापित 'प्लेब्वॉय' का सर्कुलेशन 1970 के दशक में करीब 56 लाख प्रतियां था, जो अब घटकर करीब आठ लाख ही रह गया है। हालांकि पत्रिका महिलाओं की उत्तेजक फोटो छापना बंद नहीं करेगी।
लेकिन आया लोकप्रियता में उछाल
लेकिन पूरी तरह से नग्न महिलाओं की फोटो नहीं छापेगी।पत्रिका ने यह फैसला
पिछले महीने आयोजित एक बैठक में लिया। बैठक में प्लेब्यॉय के संस्थापक और
वर्तमान में प्रमुख संपादक ह्यू हेफनर भी मौजूद थे।
'न्यूयार्क टाइम्स' के
मुताबिक पत्रिका के मुख्य कार्यकारी स्कॉट फ्लैंडर ने स्वीकार किया कि
पत्रिका ने जिन बदलावों की शुरूआत की थी, उन्हीं में वो पीछे छूट गए
हैं। उन्होंने कहा, ''आप सेक्स की हर भाव-भंगिमा से केवल एक क्लिक दूर हैं,
जो मुफ्त में उपलब्ध है।'
'फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल
करने के लिए प्लेब्यॉय की वेबसाइट से नग्नता को आशंकि रूप से पहले ही हटाया
जा चुका है। वहीं वेबसाइट पर ट्रैफिक बढने से इसकी लोकप्रियता में चौगुना
उछाल आया है।