{"_id":"57d5c8494f1c1b5d78319992","slug":"now-new-technique-to-read-books-without-touching-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा डिवाइस, पढ़ी जा सकेगी बंद किताब","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा डिवाइस, पढ़ी जा सकेगी बंद किताब
एजेंसी/ बोस्टन
Updated Mon, 12 Sep 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
किताबें
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतवंशी समेत अमेरिकी वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित करने में बड़ी कामयाबी पाई है, जिसकी मदद से बंद किताब को पढ़ा जा सकेगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तकनीक के जरिए पुरातात्विक महत्व की प्राचीन किताबों को बिना छुए पढ़ा जा सकेगा। अमेरिका स्थित एमआईटी के वैज्ञानिक रमेश रस्कर ने बताया कि यह तकनीक तेराहर्ट्स रेडिएशन की मदद से बंद किताब के पेज में लिखे शब्दों और वाक्यों को बेहद सटीकता पहचानने में सक्षम है।
विज्ञापन
एमआईटी के बरमाक हशमत ने बताया कि न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ने इस तकनीक पर खासी रुचि दिखाई है। दरअसल, म्यूजियम बिना छुए प्राचीन पुस्तकों को इस नई तकनीक के जरिए पढ़ने की सेवा उपलब्ध कराना चाहता है। इतना ही नहीं, इस तकनीक का इस्तेमाल करके पतली धातुओं की बनी किताब को भी आसानी से पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
बंद किताब के किसी निश्चित पेज को पढ़ा जा सके, इसके लिए अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एल्गोरिदम विकसित किया है। ऐसे में निश्चित पेज को पढ़ने के लिए कैप्चा की तरह की इमेज की जरूरत होगी। इसके बाद बंद किताब के निश्चित पेज को पढ़ा जा सकता है। यह शोध नेचर कम्यूनिकेशन्स जर्नल में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन