फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   "Now here is the usa trump' man kick woman wearing hijab

‘अब यहां ट्रंप है’ कहकर हिजाब पहनी महिला को शख्स ने मारी लात

Fri, 27 Jan 2017 08:30 PM IST
एजेंसी / न्यूयॉर्क
एजेंसी / न्यूयॉर्क Updated Fri, 27 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
 "Now here is the usa trump' man kick woman wearing hijab

अमेरिका में हिजाब पहनकर काम कर रही एक एयरलाइन की मुस्लिम महिला कर्मचारी पर एक व्यक्ति ने नस्लीय हमला किया। एक शख्स ने महिला कर्मचारी को लात मारी और उससे बदजुबानी भी की। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने महिला से कहा कि अब यहां ट्रंप हैं और वो तुम सबसे छुटकारा पा लेगा। क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड ए ब्राउन ने कल अपने बयान में कहा कि डेल्टा एयरलाइन की कर्मचारी राबिया खान बुधवार को जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा स्काई लाउंज में अपने दफ्तर में बैठी थीं, जब वहां पर वोरसेस्टर निवासी 57 साल का रॉबिन रोड्स आया। रोडस अरूबा से वहां आया था और मैसाचुसेट्स के लिए अपने विमान का इंतजार कर रहा था। इस बीच वो राबिया के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अभियोजकों ने बताया कि रोड्स ने महिला कर्मचारी से पूछा, क्या तुम सो रही हो? क्या तुम प्रार्थना कर रही हो? तुम क्या कर रही हो? इसके बाद रोड्स ने महिला कर्मचारी के दफ्तर के दरवाजे पर खींचकर मुक्का मारा जो महिला कर्मचारी की कुर्सी के पीछे लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'तुमने कुछ नहीं किया, पर मैं तुम्हें लात मारुगा'

 "Now here is the usa trump' man kick woman wearing hijab

अभियोजन पक्ष ने कहा कि इस पर राबिया खान ने रोड्स से पूछा कि उसने किया क्या है इस पर रोड्स ने कहा कि तुमने कुछ नहीं किया पर मैं तुम्हें लात मारने जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि इसके बाद रोड्स ने राबिया के दाहिने पैर पर लात मारी और जब राबिया ने वहां से निकलने की कोशिश की तो उसने लात मारकर दरवाजा बंद कर दिया। रोड्स ने महिला का बाहर निकलने का रास्ता भी बंद कर दिया। 

इस दौरान जब एक दूसरे शख्स ने उसे शांत करने की कोशिश की तो वह दरवाजे से हट गया। इसके बाद राबिया भाग कर लाउंज के सामने वाली डेस्क तक पहुंची।

अभियोजन ने कहा कि इसके बाद भी रोड्स ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा। वो उसके पास गया और घुटनों के बल बैठकर मुस्लिमों की तरह प्रार्थना की नकल करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed