{"_id":"59a940f34f1c1b14278b4be5","slug":"now-american-citizen-can-not-go-north-korea-us-banned-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नागरिक नहीं जा सकेंगे उत्तर कोरिया, यूएस ने लगाया बैन ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी नागरिक नहीं जा सकेंगे उत्तर कोरिया, यूएस ने लगाया बैन
बीबीसी, हिंदी
Updated Fri, 01 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरियाई मिसाइलों के लगातार परीक्षण के बीच अमेरिका का अपने नागरिकों पर उत्तर कोरिया की यात्रा पर लगा प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो गया है। उत्तर कोरिया की जेल से रिहा होने के बाद अमेरिकी छात्र आटो वार्मबियर की मौत हो गई थी, इसके बाद अमेरिका ने इस प्रतिबंध की घोषणा की।
विज्ञापन
पढ़ें: पुतिन बोले- उत्तर कोरिया-अमेरिका गतिरोध बड़े संघर्ष की कगार पर
विज्ञापन
वार्मबीयर को उत्तर कोरियाई राजधानी प्योंगयांग में उनके होटल के स्टाफ एरिया से प्रचार पोस्टर चोरी करने का कथित प्रयास करने के लिए 15 साल की सजा सुनाई गई थी। इस साल जून में उनकी रिहाई हुई और वो कोमा में ही अमेरिका लौटे जहां कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। इस नियम की अवहेलना करने वाले अमेरिकी नागरिकों को आपराधिक दंड का सामना करने के साथ ही उनके पासपोर्ट भी रद्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन की दोहरी नीति, बोला- डोकलाम में पेट्रोलिंग करेंगे मजबूत
अमेरिकी प्रशासन केवल खास परिस्थितियों में, जैसे पत्रकारिता या सामाजिक कार्यों से जुड़े कार्यों के लिए ही अपने नागरिकों को उत्तर कोरिया जाने की अनुमति देगा। टूर ऑपरेटर्स ने जानकारी दी कि हर साल करीब 1000 अमेरिकी नागरिक उत्तर कोरिया की यात्रा करते हैं, और गुरुवार को अमेरिकी यात्रियों का अंतिम जत्था कोरिया से निकल चुका है।