फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   novel way of tracking HIV infection has been discovered,

वैज्ञानिकों ने ढूंढा HIV संक्रमण के पता लगाने का ये नायाब तरीका

Sun, 20 Aug 2017 04:25 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 20 Aug 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
novel way of tracking HIV infection has been discovered,
HIV

वैज्ञानिकों ने एचआईवी संक्रमण का पता लगाने के लिए एक नायाब तरीका विकसित किया है जिससे इस बीमारी के इलाज और बचाव के लिए उपचार के नए तरीके विकसित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने बताया कि इस तरीके के जरिए प्रत्येक विरियोंस (संक्रामक कण) का संक्रमण से संबंध समझने के लिए उसके व्यवहार को देखा जाता है। अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता थामस होप ने कहा कि यह तरीका और यह कह सकना कि विरियोन ने उस कोशिका को संक्रमित किया है, इस दिशा में स्पष्टता लाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि किसी कोशिका को संक्रमित करने के लिए विषाणु को वास्तव में क्या करने की जरूरत होती है। इससे हमें कई नई जानकारियां मिलती हैं जैसे कि सेल में किस जगह यह हुआ है और प्रत्येक घटना का समय।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषाणु के बारे में हम जितना ज्यादा जानेंगे, उतना ही इसे रोकने के लिए हमारे पास बेहतर संभावनाएं होंगी। शोध परिणामों के जरिए एचआईवी घटनाचक्र की प्रक्रिया को गहरे से समझने के साथ ही एचआईवी के बचाव और उपचार के लिए नए तरीकों को विकसित करने में मदद मिलेगी।

संक्रमण के वक्त एचआईवी लक्षित प्रतिरोधी कोशिका से मिल जाता है और अपने कैपसिड (एक शंकु जो विषाणु की आनुवंशिक सामग्री को धारण करके रखता है) को कोशिका के कोशिका द्रव्य में छोड़ देता है।

वहां से कैपसिड अनकोटिंग प्रक्रिया के जरिए अलग हो जाता है। यह प्रक्रिया आरएनए जीनोम से विषाणुजनित डीएनए के संकलन के लिए जरूरी होती है और फिर यह कोशिका की सभी क्रियाओं पर कब्जा कर लेता है।


प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों द्वारा एक नए तरीके का लाइव-सेल फ्लोरोसेंट ईमेजिंग सिस्टम प्रयोग किया गया जिससे वह पहली बार संक्रमण से जुड़े प्रत्येक कण की पहचान कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed