फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Not only daniel in list of donald trump list there is so many women in list

ट्रंप की रंगीनियों में सिर्फ पोर्न अभिनेत्री डेनियल्स नहीं और भी महिलाएं है शामिल, लगाए कई आरोप

Mon, 07 May 2018 07:14 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Not only daniel in list of donald trump list there is so many women in list
Stormi Daniels-Donald Trump
पोर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स जिनका असली नाम स्टीफन क्लिफोर्ड है, के साथ रिश्तों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। ट्रंप के नए वकील रूडी गुलिआनी ने आशंका जताई कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति के पूर्व वकील ने स्टॉर्मी के अलावा अन्य महिलाओं को भी भुगतान किया होगा।
विज्ञापन


उधर, पोर्न स्टार के एक वकील ने ट्रंप और उनके निजी वकील रूडी गुलिआनी पर तथ्यों से फेरबदल कर सत्यता से दूर जाने का आरोप लगाया है।

गुलिआनी ने एक टॉक शो में भरोसा जताया कि इस मसले पर ट्रंप साफ होकर बाहर निकलेंगे और इस मामले का उनके राष्ट्रपति पद पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन ने ट्रंप के लिए अन्य महिलाओं को भी भुगतान किया था तो गुलिआनी ने कहा कि मुझे इसका कोई ज्ञान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यदि यह जरूरी है तो हां ऐसा किया गया होगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्टॉर्मी डेनियल्स के वकील माइकल एवेनेटी ने गुलिआनी पर आरोप लगाया कि कोहेन द्वारा ट्रंप की तरफ से पोर्न स्टार को दी गई रकम साबित करती है कि ट्रंप के उनकी क्लाइंट के साथ 2016 के चुनाव से पहले निजी रिश्ते रह चुके हैं। साथ ही ट्रंप ने इन रिश्तों को सार्वजनिक न करने की हिदायत भी दी थी। बता दें कि खुद ट्रंप स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने कोहेन को किसी और मामले में स्टॉर्मी को रकम देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉर्मी के वकील ने लगाए कई आरोप

स्टॉर्मी डेनियल्स के वकील एवेनेटी ने कहा कि उनकी क्लाइंट को दी गई रकम चुनाव प्रचार के खर्च का हिस्सा थे, जबकि गुलिआनी ने इस बात को खारिज कर दिया है। एवेनेटी ने कहा कि यदि गुलिआनी के एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू को देखें तो पता चलता है कि उनके पास जवाब देने में काफी अस्पष्टता थी, क्योंकि वह खुद ही कोहेन की गवाही और ट्रंप के बीच अनियमितता को लेकर किए गए सवाल पर हड़बड़ा गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed