{"_id":"5aa3c3ed4f1c1ba2758b4aa3","slug":"north-korean-leader-kim-jong-un-take-first-concrete-steps-then-meet-with-donald-trump-says-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" अमेरिका बोला- किम जोंग उन पहले उठाएं ठोस कदम, फिर करेंगे बात ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका बोला- किम जोंग उन पहले उठाएं ठोस कदम, फिर करेंगे बात
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 10 Mar 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
trump-kim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच ऐतिहासिक मुलाकात को लेकर अब अमेरिका ने शर्त लगा दी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता से तब तक मुलाकात नहीं करेंगे जब तक कि किम इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं। इस नए बयान के बाद दोनों नेताओं की वार्ता प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
ट्रंप के दफ्तर ने यह शर्त इसलिए लगाई है क्योंकि मुलाकात पर सहमति जताने से किम का इरादा ही मजबूत हो रहा था, जिसकी सभी जगह आलोचना हो रही थी। हालांकि किम का मुलाकात संबंधी आमंत्रण स्वीकार करते वक्त ऐसी किसी शर्त का जिक्र नहीं हुआ था।
व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा कि यह ट्रंप और किम की मुलाकात तब तक नहीं हो सकती है जब तक कि उत्तर कोरिया ऐसे कुछ ठोस कदम नहीं उठा ले जिनके बारे में उसने पहले से वादा किया हुआ है। हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया को कौन से वादे पूरे करने हैं।
विज्ञापन
सैंडर्स ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि किम जोंग-उन ने परमाणु हथियारों को छोड़ने और मिसाइल परीक्षण नहीं करने का वादा किया है। इसलिए बैठक के लिए ट्रंप तभी संतुष्ट होंगे जब उत्तर कोरिया की कथनी और करनी में अंतर नहीं होगा।
माना जा रहा है कि ट्रंप द्वारा किम के आमंत्रण को स्वीकार करने के बाद व्हाइट हाउस ने यह नई शर्त रखी है। इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों के बीच जारी तनातनी जल्द खत्म नहीं होगी। सैंडर्स ने कहा कि अमेरिका का सैन्य अभ्यास जारी रहेगा क्योंकि उत्तर कोरिया को स्पष्ट होना चाहिए कि हमने उसे कोई रियायत नहीं दी है।
ट्रंप द्वारा किम के आमंत्रण को स्वीकार करने के संदर्भ में व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा कि संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि राष्ट्रपति ने बैठक का आमंत्रण इस आधार पर स्वीकार किया है कि उत्तर कोरिया ऐसे ठोस कदम उठाएगा जिन्हें प्रमाणित किया जा सके।

उत्तर कोरिया से समझौते के लिए काम जारी है : ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट कर किम जोंग-उन के साथ मुलाकात को लेकर जारी संशय दूर करने की कोशिश भी की है। उन्होंने लिखा कि ‘उत्तर कोरिया के साथ समझौते के लिए काम जारी है और आगे भी जारी रहेगा। यदि यह समझौता पूरा होता है तो यह पूरे विश्व के लिए बेहद अच्छा होगा। इसके लिए सही वक्त और जगह का चुनाव अभी बाकी है।’
तैयारियां शुरू लेकिन नहीं होगी यह जोखिम भरी मुलाकात : मीडिया
अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक ट्रंप और किम के बीच किसी मुठभेड़ जैसी बेहद खतरनाक और जोखिम भरी मुलाकात की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन ट्रंप के कुछ सहयोगियों का मानना है कि यह शीर्ष बैठक होगी ही नहीं।
‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने लिखा है कि ट्रंप को किम के साथ बैठक के संबंध में संशय दूर करने के लिए ट्वीट इसलिए करना पड़ा क्योंकि विशेषज्ञ और विश्लेषक राष्ट्रपति के इस अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक फैसले के पीछे के गूढ़ार्थ को समझने में जुटे हैं। ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने कहा है कि ट्रंप ने अपने सिर पर पारंपरिक राजनयिक मॉडल खड़ा किया है। वर्षों पुराने प्रोटोकाल को दरकिनार कर राष्ट्रपति किम से साथ शिखर वार्ता को राजी हो गए हैं।