{"_id":"5b42b9be4f1c1ba1288b5658","slug":"north-korea-will-continue-the-ban-until-complete-nuclear-disarmament-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण होने तक उत्तर कोरिया पर जारी रहेंगे प्रतिबंध: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण होने तक उत्तर कोरिया पर जारी रहेंगे प्रतिबंध: अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया के पूर्ण रूप से परमाणु निरस्त्रीकरण तक उस पर लगे प्रतिबंध जारी रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका को ‘गैंगस्टर जैसे व्यवहार’ किए जाने के आरोप को भी खारिज किया है। पोंपिओ ने कहा कि उत्तर कोरिया पर से प्रतिबंध तभी हटाए जाएंगे जब वह पूरी तरह से परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा। उत्तर कोरिया से दो दिन की गहन बातचीत से लौटने के बाद पोंपिओ टोक्यो पहुंचे थे।
विज्ञापन
पोंपिओ ने उत्तर कोरिया के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया था। वहीं उत्तर कोरिया ने अपने सुर बदलते हुए इस बातचीत को खेदजनक बताया। उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान अमेरिका का रवैया ठीक नहीं था। टोक्यो में पोंपिओ ने जापानी और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की। उन्होंने दोनों नेताओं को आश्वस्त किया कि उत्तर कोरिया के साथ वार्ता जारी रहेगी।
विज्ञापन
परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा उत्तर कोरिया
अमेरिका खुफिया एजेंसी की लीक हुई रिपोर्ट में इस बात की उल्लेख किया गया है कि उत्तर कोरिया की मंशा पूरी तरह से अपने परमाणु खत्म करने की नहीं है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरिया को अपने बैलेस्टिक मिसाइल और परमाणु हथियारों से अमेरिका को धमकी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
सैन्य कार्रवाई का खतरा
काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन के अध्यक्ष रिचर्ड हास ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया के इस रवैये के बाद अमेरिका उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हास ने कहा कि ट्रंप यह दावा कर सकते हैं कि उन्होंने इस मामले में कूटनीतिक कदम उठाया था लेकिन किम ने उन्हें धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में सम्मेलन का आयोजन और यह मांग करना परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग करना सही मायनों में गंभीर कूटनीति नहीं है।