{"_id":"592e13474f1c1b050abdb6ea","slug":"north-korea-warns-of-bigger-gift-package-for-u-s-after-latest-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजा मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ताजा मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 31 May 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन प्रिसिजन गाइडेंस सिस्टम से नियंत्रित होने वाली नई बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस शक्तिशाली रणनीतिक हथियार के विकास के आदेश जारी करते हुए अमेरिका को बड़ा उपहार देने की चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया की अधिकृत समाचार एजेंसी केसीएनए ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता ने तंज करते हुए चेतावनी दी और भरोसा जताया है कि यह परीक्षण अमेरिकी सैन्य प्रतिशोध की कड़ी में अमेरिका को बड़ा उपहार पैकेज देगा। किम ने कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ और अधिक शक्तिशाली हथियारों का विकास करेगा।
विज्ञापन
जबकि कई देशों ने सोमवार को हुए परीक्षण की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह परीक्षण ने चीन के प्रति अनादर दिखाया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने स्पष्ट किया था कि इस मिसाइल ने पूर्व की दिशा में 450 किलोमीटर की दूरी तय की। जापान के मुताबिक यह मिसाइल उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र के जलक्षेत्र में गिरी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दबाव और प्रतिबंधों के जोखिम को नजरअंदाज करते हुए उत्तर कोरिया ने यह नया परीक्षण करते हुए काफी उन्नत और स्वचालित तकनीकी से बनी मिसाइल का परीक्षण किया है।
चीन ने स्पष्ट किया है कि उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंधों की बजाय बातचीत पर जोर दिया जाना चाहिए। इस महीने की शुरूआत में उत्तर कोरिया की ओर से लंबी दूरी के रॉकेट का परीक्षण किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्योंगयांग के खिलाफ प्रतिबंधों को सख्त करने के लिए सभी देशों पर दबाव डालने की बात की थी। प्योंगयांग ने तीन सप्ताह से कम समय के भीतर तीसरा मिसाइल परीक्षण किया है।
अमेरिकी थाड मिसाइल सिस्टम तैनाती की जांच के आदेश
दक्षिण कोरिया के नए उदारवादी राष्ट्रपति ने अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे से निपटने के लिए लगाए गए एंटी मिसाइल सिस्टम थाड की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति मून जेई-इन का कहना है कि इस तैनाती के लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा था।
उन्होंने 10 मई को राष्ट्रपति कार्यालय संभालने के साथ ही कहा था कि वे थाड प्रणाली की तैनाती की समीक्षा करेंगे, जिसके चलते बीजिंग और प्योंगयांग दोनों ही नाराज हैं। मून के कार्यालय ने बताया कि देश में दो लांचर तैनात हो चुके हैं जबकि दो अतिरिक्त लांचर आ चुके हैं। जबकि पूर्व सरकार ने दो अतिरिक्त लांचरों के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी।
उन्होंने 10 मई को राष्ट्रपति कार्यालय संभालने के साथ ही कहा था कि वे थाड प्रणाली की तैनाती की समीक्षा करेंगे, जिसके चलते बीजिंग और प्योंगयांग दोनों ही नाराज हैं। मून के कार्यालय ने बताया कि देश में दो लांचर तैनात हो चुके हैं जबकि दो अतिरिक्त लांचर आ चुके हैं। जबकि पूर्व सरकार ने दो अतिरिक्त लांचरों के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी।