फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   North Korea's media claims, the entire US is in the range of our missile

नॉर्थ कोरिया की मीडिया का दावा, हमारी मिसाइल की रेंज में है पूरा अमेरिका

Sat, 19 Aug 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 19 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
North Korea's media claims, the entire US is in the range of our missile
उत्तर कोरिया ने 21 अगस्त से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच शुरू हो रहे सैन्य युद्धाभ्यास पर तीखी टिप्पणी की है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में छपी खबर कहती है, "आक्रामक युद्धाभ्यास को ड्रिल और बचाव का नाम देकर अमेरिका एक बार फिर युद्ध भड़काने पर विचार कर रहा है।"
विज्ञापन


क्या निकलेगा इसका परिणाम ?
ये खबर आगे कहती है, "कुछ दिनों पहले अमेरिका के प्रमुख अधिकारी झांसा दे रहे थे कि अगर युद्ध होता है तो पूरे कोरियाई प्रायद्वीप पर होगा और अगर हजारों लोग मरेंगे तो ये जगह भी प्रायद्वीप ही होगी। ऐसे में इन्होंने परमाणु युद्ध करने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं। ऐसे बयानों के बाद होने जा रहा संयुक्त युद्धाभ्यास साफ बताता है कि इसका क्या परिणाम निकलेगा।"
विज्ञापन


अमेरिका और दक्षिण कोरिया आगामी 21 से 31 अगस्त के बीच कंप्यूटर-सॉफ्टवेयर आधारित ड्रिल शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान सैनिकों को फील्ड पर जाकर किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की न्यूज़ एजेंसी योनहैप में छपी खबर के मुताबिक दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस साल की ड्रिल में पिछले साल के मुक़ाबले अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम रहेगी। इस खबर में उत्तर कोरिया के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका इस संयुक्त युद्धाभ्यास से कोरियाई प्रायद्वीप को तबाही की ओर ले जा रहा है।

उत्तर कोरिया का प्रोपेगैंडा पोस्टर
इतना ही नहीं, उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने अमेरिका के खिलाफ प्रोपोगेंडा पोस्टर भी जारी किए हैं। एक पोस्टर का दावा है कि अब हमारी मिसाइल की रेंज में पूरा अमेरिका है। ये पोस्टर बीते 17 अगस्त को जारी किए गए हैं।


कुछ पोस्टरों में उत्तर कोरियाई मिसाइलें अमेरिकी ठिकानों पर हमला करती भी प्रतीत हो रही हैं। इन सबसे उत्तर कोरिया में अमेरिका के खिलाफ आक्रोश का माहौल भी बनता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed