फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   North Korea needs to be very upset Says Donald Trump

उत्तर कोरिया को बहुत घबराने की जरूरत है: डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 11 Aug 2017 10:56 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Fri, 11 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
North Korea needs to be very upset Says Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वो अमेरिका के साथ कुछ करता है तो उसे "बहुत बहुत घबराने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह ऐसी परेशानी में होगा 'जैसी बहुत कम ही राष्ट्रों ने देखी है।'  

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के अमेरिकी क्षेत्र गुआम पर चार मिसाइल दागने की चेतावनी देने के बाद ट्रंप का ये बयान आया है।

उत्तर कोरिया के जुलाई में अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों के दो परीक्षणों के बाद से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बहुत ज़्यादा बढ़ गया है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को न्यू जर्सी में बोलते हुए डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।

Trending Videos

उत्तर कोरिया का अमेरिका को जवाब

North Korea needs to be very upset Says Donald Trump
Kim Jong-un

राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर उनके बयान बहुत ज्यादा सख्त नहीं हैं। इसी सप्ताह ट्रंप ने कोरिया पर आग बरसाने की चेतावनी भी दी थी। राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनियों को उत्तर कोरिया बकवास बताता रहा है। ट्रंप की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर कोरिया ने कहा था कि तर्कहीन ट्रंप से सिर्फ शक्ति से ही निबटा जा सकता है।

हालांकि गुरुवार को ट्रंप ने कहा, "अब वक्त आ गया है जब हमारे देश के लिए किसी को खड़ा होना चाहिए।" ट्रंप ने पिछली सरकारों पर उत्तर कोरिया के प्रति कमजोर नजरिया अपनाने के आरोप भी लगाए और कहा कि उत्तर कोरिया को हथियार बनाने देना एक त्रासदी है। ट्रंप ने ये भी कहा कि चीन उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बहुत कुछ कर सकता है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमरीका उत्तर कोरिया पर पहले परमाणु हमले कर सकता है तो उन्होंने कहा कि "हम इस बारे में बात नहीं करते हैं, हमने कभी ये बात नहीं की है।" लेकिन उन्होंने कहा, "मैं आपको बताता हूं, यदि उत्तर कोरिया हम पर, हमारे किसी प्रियजन पर, हमारा प्रतिनिधित्व करने वालों पर या किसी सहयोगी पर हमला करने के बारे में सोचता भी है तो उसे बहुत-बहुत घबराना चाहिए। मैं आपको बताता हूं क्यों... क्योंकि उसका वो हश्र होगा जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। "ट्रंप ने कहा, "मैं आपको ये भी बताता हूं कि या तो उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज आ जाए नहीं तो वह ऐसी परेशानी में होगा जैसी बहुत कम ही देशों ने अब तक झेली है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed