{"_id":"5b6595f94f1c1bde6d8b62dd","slug":"north-korea-has-not-stopped-nuclear-missile-programs-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम नहीं किया है बंद: संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उत्तर कोरिया ने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम नहीं किया है बंद: संयुक्त राष्ट्र
एएफपी, संयुक्त राष्ट्र
Updated Sat, 04 Aug 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम बंद नहीं किया है तथा वह समुद्र में एक पोत से दूसरे पोत में अवैध तरीके से पेट्रोलियम उत्पादों को स्थानांतरित कर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद को भेजी गई 62 पन्नों की रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र की विशेष समिति ने कोयला, लोहा, सी-फूड, अन्य उत्पादों का निर्यात करने पर उत्तर कोरिया पर लगी रोक के उल्लंघन की सूची भी दी है। इससे किम जोंग उन का शासन लाखों डॉलर का राजस्व अर्जित कर रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्योंगयांग ने अपना परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम बंद नहीं किया है तथा 2018 में एक पोत से दूसरे पोत में अवैध तरीके से पेट्रोलियम उत्पाद और कोयले का स्थानांतरण बढ़ाकर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की अवहेलना कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि बीच समुद्र में उत्तर कोरिया के टैंकों में पेट्रोलियम उत्पाद भरना पांबदियों से बचने का प्राथमिक तरीका है। इस काम में 40 पोत और 130 कंपनियां शामिल हैं। समिति की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया प्रतिबंधित चीजों का निर्यात कर लगातार राजस्व अर्जित करता रहा है। उदाहरण के लिए लोहा तथा इस्पात जैसी चीजों का निर्यात चीन, भारत और अन्य देशों को कर उसने अक्तूबर से मार्च तक 1.4 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित किया।
गौरतलब है कि जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता हुई थी। इसमें किम जोंग उन ने कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निस्त्रीकरण करने की प्रतिबद्धता जताई थी। इससे उन्हें उम्मीद थी कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों में ढील देगा।