{"_id":"5a703c4f4f1c1b8b268b7436","slug":"north-korea-can-attack-on-america-with-nuclear-missile-says-american-intelligence-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पर परमाणु हमला कर सकता है नॉर्थ कोरिया, CIA ने जताई चिंता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका पर परमाणु हमला कर सकता है नॉर्थ कोरिया, CIA ने जताई चिंता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला्
Updated Tue, 30 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को इन दिनों उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का खौफ सता रहा है। दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने आशंका जताई है कि किम जोंग उन कोरियाई प्रायद्वीप को अपने अधीन करने के लिए न्यूक्लियर अटैक कर सकता है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआईए के निदेशक ने चिंता जाहिर की है कि उत्तर कोरिया कुछ महीनों में अमेरिका में परमाणु मिसाइल गिरा सकता है।
विज्ञापन
इस मामले में सीआईए के निदेशक पॉम्पेओ ने राष्ट्र पर खतरे कि चिंता जताते हुए कहा कि हमें लगता है कि कोरियाई तानाशाह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल आत्मरक्षा के अलावा भी कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वह दोनों कोरियाई देशों को अपने अधीन करने के इरादे से परमाणु और सैन्य बलों का उपयोग कर सकता है। पॉम्पेओ ने वर्जीनिया के सीआईए मुख्यालय में बोलते हुए कहा कि हम उन लोगों के बारे में चिंतित हैं जो कुछ महीनों में अमेरिका पर परमाणु अटैक करने की क्षमता की धमकी दे चुका है। उन्होने स्वीकार किया कि उत्तरी कोरिया के खिलाफ बल का प्रयोग इस क्षेत्र में जीवन के विनाशकारी नुकसान की ओर ले सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले महीने किम जोंग उन ने अमेरिका को धमकी दी थी कि जब तक संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके ताकतवर बलों के न्यूक्लियर खतरे जारी रहेंगे, तब तक उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल टेस्ट करता रहेगा। यह दावा आधिकारिक कोरियन समाचार एजेंसी ने किया था। उत्तर कोरिया ने सितंबर (2017) में अपने सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया था। इसके अलावा जुलाई और नवंबर के महीने में समुद्र में तीन इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। मालूम हो कि उत्तर कोरिया ने साल 2017 में करीब 20 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिसमें कम से कम तीन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण शामिल थे।
विज्ञापन