{"_id":"59be196f4f1c1b8b688b5059","slug":"no-change-in-us-position-in-paris-climate-accord","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस जलवायु समझौते पर अमेरिका ने फिर दिए बाहर रहने के संकेत ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पेरिस जलवायु समझौते पर अमेरिका ने फिर दिए बाहर रहने के संकेत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
doland trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस जलवायु समझौते पर व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है, हम इससे बाहर निकलने के लिए योजना बना रहे हैं। मांट्रियल में चल रही 30 देशों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ मीटिंग में यह टिप्पणी आई है कि ट्रंप ने जून में इस समझौते से देश को बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप की वीजा पॉलिसी से IIT छात्र परेशान, नहीं मिल रही अमेरिका में नौकरी
विज्ञापन
जलवायु मामलों में वरिष्ठ अधिकारी मिगुएल अरिआस ने कहा कि इस सम्मेलन में अमेरिकी सुपरवाइजर शामिल हुए थे। अमेरिका पेरिस समझौते की शर्तों पर विचार नहीं करना चाहता। वह समझौते की समीक्षा चाहता है।
विज्ञापन
पढ़ें: लंदन हमले के बाद ट्रंप ने किया ट्वीट हमें और एक्टिव होने की जरूरत है,थेरेसा मे को लिया निशाने पर
मिगुअल ने बताया कि अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा की वजाय अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग होगी जिससे अमेरिका का रूख पता चलेगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता के मुताबिक साराह हकाबी सैंडर्स ने एक ईमेल में कहा पेरिस समझौते पर अमेरिका के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है