फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nikki haley says, India can help us to keep eyes on terrorist heaven Pakistan

आतंक के पनाहगार पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए अमेरिका ने मांगी भारत से मदद

Wed, 18 Oct 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 18 Oct 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
nikki haley says, India can help us to keep eyes on terrorist heaven Pakistan

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान की जमीन पर फलफूल रहे आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ऐसे में आतंकियों के लिए जन्नत बने पाकिस्तान पर नजर रखने में भारत, अमेरिका की मदद कर सकता है।

विज्ञापन


हेली ने ये भी कहा कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान और साउथ एशिया में आतंक के खिलाफ अभियान की घोषणा की है। भारत क्षेत्र में बेहतर पड़ोसी है और वो अफगानिस्तान में विकास और आर्थिक सुधार में रणनीतिक सहयोग कर सकता है।
विज्ञापन


निक्की हेली ने ये भी कहा कि अमेरिका का इसी में हित है कि वो अफगानिस्तान और पूरे दक्षिण एशिया से आतंकवाद को जड़ से खत्म करे। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका की कोशिश आतंकियों की पहुंच से परमाणु हथियारों को दूर रखने की है। इसके लिए हम राष्ट्रीय ऊर्जा, वित्तीय, कूटनीतिक और सेना के सभी तत्वों का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 6 की मौत, 8 घायल

हम भारत की ओर देख रहे हैं

nikki haley says, India can help us to keep eyes on terrorist heaven Pakistan

हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आर्थिक और सुरक्षा भागीदारी के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। हेली, यूएस इंडिया फ्रैंडशिप काउंसिल के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को खुद की जमीन इस्तेमाल करने दे रहा है और हम इसके सख्त खिलाफ हैं।

पाकिस्तान एक समय में अमेरिका का साथी रहा है और हम उसकी कीमत जानते हैं, लेकिन हम इस बात को कतई बरदाश्त नहीं कर सकते हैं कि किसी देश की सरकार उन आतंकियों को पनाह दे जो अमेरिका को धमकाते हैं।

उन्होंंने भारत के साथ रणनीतिक मोर्चों पर सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की स्थिरता में वैसे भी भारत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, हम उससे आगे भी रणनीतिक सहयोग की उम्मीद करते हैं।

इससे पहले US ने कही थी पाक के फायदे की बात

nikki haley says, India can help us to keep eyes on terrorist heaven Pakistan
Pakistan Flag

इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देने की जगह उसके फायदे की बात कही था। ट्रंप प्रशासन की तरफ से अमेरिका के रक्षामंत्री ने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद कर देगा तो उसको भारत से आर्थिक फायदे हो सकते हैं।

दरअसल, जिम मैटिस से पूछा गया था कि ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा और पनाह देने से रोकने के लिए क्या करेगा? इसपर मैटिस बोले भारत का पड़ोसी होने की वजह से उसको आर्थिक, कूटनीतिक दृष्टि से काफी फायदा हो सकता है।

मैटिस ने आगे कहा कि जबतक आतंकवाद को मिलने वाली  मदद बंद नहीं होगी तबतक अफगानिस्तान समेत साऊथ एशिया में भारत-पाकिस्तान के आसपास स्थिरीकरण होना आसान नहीं होगा। मैटिस ने यह भी कहा कि आतंकवादियों से लड़ते हुए जितने जवान भारत खो रहा है उतना शायद ही कोई देश खो रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed