फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Nikki Haley resigns as US ambassador

भारतवंशी निक्की हेली ने अमेरिकी राजदूत के पद से दिया इस्तीफा

Wed, 10 Oct 2018 04:09 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
Nikki Haley resigns as US ambassador

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनके इस्तीफे का कारण क्या है। लेकिन माना जा रहा है कि ट्रंप से अंतर विरोधों के चलते ही भारतवंशी निक्की ने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की का इस्तीफा ट्रंप प्रशासन के लिए एक चौंकाने वाली घटना के रूप में देखा जा रहा है। वह जनवरी, 2017 से इस पद पर बनी हुई थीं। हालांकि, हेली ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले 24 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप और निकी हेली एक साथ न्यूयॉर्क शहर स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पहुंचे थे। उनके साथ माइक पोम्पियो भी मौजूद थे।

विज्ञापन

ग्लोबल ट्रेड की हिमायती रही हैं हेली

भारत से अमेरिका पहुंची अप्रवासी पुत्री निकी हेली ग्लोबल ट्रेड की हिमायती रही हैं। अपनी इसी नीति के जरिये वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में आकर्षण का केंद्र थीं। वहीं, ट्रंप बाजार को अपने हिसाब से चलाकर चीन के साथ ट्रेड वार जारी रखने के पक्ष में हैं। हालांकि, हेली ने संयुक्त राष्ट्र में हर जगह ट्रंप की नीतियों का समर्थन किया है। लेकिन कुछ मसलों पर दोनों के बीच अंतर विरोध समय-समय पर उजागर हुए हैं। हेली ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे एक लेख में स्वीकार किया था कि मैं राष्ट्रपति की हर बात से सहमत नहीं हूं।

सिख परिवार में हुआ था जन्म
निकी हेली अमरीकी सिख परिवार से हैं, जो भारत के अंबाला से अमरीका पहुंचा था। सिख परिवार में जन्म लेने वाली निमराता निकी रंधावा ने बाद में इसाई धर्म अपना लिया था। उनके पति माइकल हेली अमरीका के आर्मी नेशनल गार्ड में कैप्टन हैं। उनके दो बच्चे हैं।

साउथ कैरोलिना की पहली महिला गवर्नर

हेली अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं, जो साउथ कैरोलिना की दो बार गवर्नर बनीं। उनसे पहले कोई महिला साउथ कैरोलिना की गवर्नर नहीं बनी थीं। पहली बार वह 2010 में चुनी गई थीं। इससे पहले वह अमरीका के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा की छह साल तक सदस्य रह चुकी हैं।


ट्रंप के साथ प्रेम संबंधों की उड़ी थी अफवाह
निकी हेली एक समय डोनाल्ड ट्रंप के पसंदीदा साथियों में मानी जाती थीं। साथ ही ट्रंप के साथ उनके प्रेम संबंधों की अफवाह भी उड़ती रही है। जनवरी में उन्होंने इस मसले पर अपनी सफाई भी दी थी। हेली ने ऐसी अफवाहों को अपमानजनक और घृणास्पद बताया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed