फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Nikki confirmed as new US envoy to United Nation

भारतीय मूल की निक्की हेली बनीं यूएन में अमेरिका की राजदूत

Wed, 25 Jan 2017 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Nikki confirmed as new US envoy to United Nation
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय मूल की निक्की हेली को यूएन में अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किए जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। हाल ही में वे सुनवाई के लिए कांग्रेस पैनल के सामने पेश हुई थीं जहां उन्‍हें राजदूत के रूप में नियुक्‍त करने की पुष्टि कर दी गई। 44 वर्षीय निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में समांथा पावर की जगह लेंगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्‍तर के पद पर नियुक्‍त होने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बनी हैं निक्‍की हेली। अप्रवासी पंजाबी परिवार में जन्‍मी निक्‍की 2011 मे 38 वर्ष की उम्र में साउथ कैरोलिना की गवर्नर चुनी गई थीं। आपको बता दें कि निक्की हेली का पूरा नाम नम्रता रंधावा है और वह भारत की बेटी है।
विज्ञापन


नम्रता निक्का रंधावा हेली का जन्म पंजाब के एक आप्रवासी परिवार अजित सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा के यहां हुआ। वह पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखती हैं। नम्रता निक्का रंधावा हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और माता राज कौर रंधावा अमृतसर से आकर अमेरिका में बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सिख परिवार में जन्मी निक्की ने बाद में ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। उनकी शादी आर्मी नेशनल गार्ड के कैप्टन माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed