फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Newton's book was sold for a record Rs 25 crore

रिकॉर्ड 25 करोड़ रुपये में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

Mon, 19 Dec 2016 02:36 AM IST
एजेंसी/ न्यूयार्क
एजेंसी/ न्यूयार्क Updated Mon, 19 Dec 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Newton's book was sold for a record Rs 25 crore
- फोटो : Wiki Commons

सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 25 करोड़ रुपये से ज्यादा यानी 37 लाख 20 हजार डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है।

विज्ञापन


‘प्रिंसिपिया मैथेमेटिका’ नामक यह किताब साल 1687 में लिखी गई थी। मशहूर भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे ऐसी सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था, जिसे करने का मौका शायद ही किसी व्यक्ति को मिला हो। इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामी घर क्रिस्टीज़ ने उम्मीद की थी कि बकरी की खाल के कवर वाली इस किताब के 10 से 15 लाख डॉलर मिल जाएंगे। बोली लगाने वाले एक व्यक्ति ने इसे 25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन


‘लाइव साइंस’ की खबर के अनुसार, प्रिंसिपिया मैथेमेटिका में न्यूटन के गति के तीन नियमों की व्याख्या की गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं। भौतिकी के छात्र आज भी इन नियमों का इस्तेमाल करते हैं। क्रिस्टीज के अनुसार, लाल रंग की इस किताब की लंबाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 252 पृष्ठ हैं। इनमें कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी हैं। किताब में एक मुड़ सकने वाली प्लेट भी है। न्यूटन के सिद्धांतों की एक ही अन्य मौलिक प्रति पिछले 47 साल में बेची गई है। उस प्रति को किंग जेम्स द्वितीय (1633-1701) को उपहार स्वरूप दिया गया था। उसे दिसंबर 2013 में क्रिस्टीज न्यूयार्क में 25 लाख डॉलर में खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed