फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   new requipment in IS, 30 thousand figthers by CIA

तीन गुना हो गई आईएस के लड़ाकों की संख्या

Fri, 12 Sep 2014 11:55 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
new requipment in IS, 30 thousand figthers by CIA

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के अनुसार इराक और सीरिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाकों की संख्या पहले से तीन गुना है। सीआईए के प्रवक्ता रेयान तरपानी ने कहा कि आईएस के लड़ाकों की संख्या 20 से 31 हजार के बीच हैं।

विज्ञापन


पहले आईएस के लड़ाकों की संख्या 10 हजार बताई गई थी। प्रवक्ता तरपानी ने कहा कि नया अनुमान मई और अगस्त के बीच मिली खुफिया सूचनाओं पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि लड़ाई में मिली जीत और अपनी बढ़ती सक्रियताओं के बाद आईएस ने नए लड़ाकों की भर्तियां की हैं।

आईएस से मुकाबला करने को तैयार ओबामा

new requipment in IS, 30 thousand figthers by CIA

इराक के कस्बों, शहरों और सेना के ठिकानों और हथियारों पर कब्जा करने के बाद इस साल जून में आईएस ने इराक और सीरिया में खिलाफत यानी की इस्लामिक राज्य की घोषणा कर दी थी।

आईएस के प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने खुद को 'खलीफा' या पूरी दुनिया के मुसलमानों का नेता घोषित किया था।

आईएस की इराक और सीरिया में बढ़ती गतिविधियों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को आईएस से मुकाबला करने के लिए इराक को और वित्तिय और सैन्य मदद देने की घोषणा की थी।

उन्होंने 475 अमरीकी सैन्य अधिकारियों को इराक भेजने और सीरिया में आईएस ठिकानों पर हवाई हमले बढ़ाने की घोषणा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed