{"_id":"5971264f4f1c1b83578b45f4","slug":"nasa-will-upload-videos-of-historical-flights-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक उड़ानों के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करेगा नासा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ऐतिहासिक उड़ानों के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करेगा नासा
एजेंसी, न्यूयार्क
Updated Fri, 21 Jul 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
nasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा अपनी दुर्लभ उड़ानों और लैंडिंग से जुड़े सैकड़ों ऐतिहासिक वीडियो को यूट्यूब और अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। नासा के ‘आर्मस्ट्रांग फ्लाइट रिसर्च सेंटर’ ने अपने पूरे ऐतिहासिक संग्रह को यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
नासा की इस पहल का उद्देश्य उसके संग्रह तक बेहतर पहुंच बनाने के प्रयास के साथ ही लोगों तक अपनी उन उपलब्धियों को पहुंचाना है जो विभिन्न क्षेत्रों में उसने प्रत्येक वर्ष हासिल की हैं। ‘द वर्ज’ की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 500 क्लिपों में से 300 क्लिप यूट्यूब पर अपलोड की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इनमें से कुछ फुटेज तो दशकों पुराने हैं। आज के पहले तक एएफआरसी की वीडियो लाइब्रेरी ड्राइडेन फ्लाइट रिसर्च सेंटर की वेबसाइट ड्राइडेन एयरक्राफ्ट मूवी कलेक्शन के तौर पर उसकी वेबसाइट पर ही उपलब्ध थी, लेकिन अब यह सारी जानकारी लोगों के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन