फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   NASA will send his first mission to Mars for study the inner surface 

नासा के 'मंगल मिशन' से दूसरे ग्रहों के भूकंप को मापने में मिलेगी मदद

Fri, 30 Mar 2018 04:54 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 30 Mar 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
NASA will send his first mission to Mars for study the inner surface 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मंगल ग्रह की भीतरी सतह का अध्ययन करने के लिए वहां अपना पहला मिशन भेजने के लिए तैयार है। चांद पर भेजे गए अपोलो मिशन के बाद इनसाइट भी नासा का पहला मिशन होगा। 

विज्ञापन


इसे 5 मई को मंग्रल ग्रह पर भेजने का कार्यक्रम है। यह किसी दूसरे ग्रह की जमीन पर भूकंप को मापने के लिए बनाए गए यंत्र (सिस्मोमीटर) को वहां स्थापित करेगा। इनसाइट के मुख्य शोधकर्ता ब्रूस बैनर्ट ने कहा,  ‘इनसाइट एक तरह की वैज्ञानिक टाइम मशीन है जो 4.5 अरब साल पहले मंगल ग्रह के बनने के शुरुआती चरणों के बारे में सूचना लाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इससे हमें यह मालूम चलने में मदद मिलेगी कि पृथ्वी, उसका चंद्रमा और सौर मंडल के अन्य ग्रहों जैसी चट्टानें कैसे बनीं। नासा के अनुसार मंगल ग्रह की आंतरिक सतहों के अध्ययन से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि इसकी सतहें पृथ्वी से किस तरह से अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नासा ने कहा कि इनसाइट को फिलहाल कैलिफोर्निया में वैंडनबर्ग एयरफोर्स बेस में रखा गया है। इसकी अंतिम तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed