फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   NASA's Juno spacecraft enters Jupiter's orbit

नासा को बड़ी कामयाबी, बृहस्पति की कक्षा में पहुंचा जूनो अंतरिक्षयान

Tue, 05 Jul 2016 11:27 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Tue, 05 Jul 2016 11:27 PM IST
सार

  • 2.7 अरब किमी की दूरी तय करने के बाद मंगलवार को सफलतापूर्वक किया प्रवेश
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है बृहस्पति
  • नासा के इस मिशन में 74 अरब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा हुए खर्च

विज्ञापन
NASA's Juno spacecraft enters Jupiter's orbit
जूनो अंतरिक्षयान

विस्तार

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मानवरहित जूनो अंतरिक्षयान ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बृहस्पति ग्रह में प्रवेश कर गया है। इसको पांच साल पहले फ्लोरिडा के केप केनवरल एयरफोर्स स्टेशन से लांच किया गया था। नासा के करीब 74 अरब 20 करोड़ रुपये (1.1 अरब डॉलर) के इस मिशन का उद्देश्य सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की उत्पत्ति और इतिहास के रहस्य को उजागर करना है।
विज्ञापन


इसके अलावा जूनो सौरमंडल के ग्रहों के बारे में जानकारी हासिल करेगा। यह अंतरिक्षयान करीब डेढ़ साल तक बृहस्पति ग्रह का चक्कर लगाएगा। जूनो के बृहस्पति ग्रह में प्रवेश करने की घोषणा कैलिफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी ने की।
विज्ञापन


जूनो अंतरिक्षयान भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 9:23 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के 03:53 बजे) सफलतापूर्वक बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश किया। इसको पांच अगस्त 2011 को फ्लोरिडा के केप केनवरल एयरफोर्स स्टेशन से लांच किया गया था। इस बीच जूनो अंतरिक्षयान ने 2.7 अरब किमी (1.7 अरब मील) की दूरी तय की। इस सफलता के बाद जूनो के मिशन कंट्रोल की टीम खुशी से झूम उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनो की सफलता पर गूगल ने भी मनाया जश्न

NASA's Juno spacecraft enters Jupiter's orbit
नासा में रहा जश्न का माहौल

नासा के प्रमुख जांचकर्ता स्कॉट बोल्टन ने उल्लास से चिल्लाते हुए कहा, ‘हम बृहस्पति में पहुंच गए।’ उन्होंने मिशन कंट्रोल में अपने सहकर्मियों से कहा, ‘आप नासा की सबसे बेहतरीन टीम हैं। आपने नासा के अब तक के सबसे कठिन काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।’

कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के मिशन कंट्रोल के एक कमेंटेटर ने कहा, ‘बृहस्पति ग्रह में स्वागत है।’ जूनो के प्रोजेक्ट मैनेजर रिक्की निबक्केन ने बताया कि जूनो अंतरिक्षयान पूरी तरह से काम कर रहा है। यह अंतरिक्षयान सौर ऊर्ज से संचालित है। 

दिग्गज सर्च इंजन गूगल ने भी नासा के जूनो अंतरिक्षयान की कामयाबी का जश्न मनाया। इसके लिए गूगल ने जूनो अंतरिक्षयान के बृहस्पति ग्रह में सफलतापूर्वक प्रवेश करने की तस्वीर को अपने होमपेज डूडल में लगाई। गूगल का यह डूडल लोगों को बृहस्पति ग्रह में मानवीय सफलता का संदेश दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed