{"_id":"5ba0d6c8867a557f5d4c3ac8","slug":"nasa-released-the-first-picture-of-its-planet-search-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा ने अपने ग्रह खोज अभियान की पहली तस्वीर की जारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नासा ने अपने ग्रह खोज अभियान की पहली तस्वीर की जारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा के नये ग्रह खोज अभियान की ओर से पहली वैज्ञानिक तस्वीर भेजी गई है जिसमें दक्षिणी आकाश में बड़ी संख्या में तारों और अन्य अंतरिक्षीय पिंडों को कैद किया गया है। ट्रांजिटिंग एक्सप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (टेस) ने अपनी प्रारंभिक वैज्ञानिक कक्षा से तस्वीर भेजी। सात अगस्त को 30 मिनट की अवधि में अंतरिक्षयान के चारों कैमरों का इस्तेमाल करते हुए इस छवि को कैद किया गया।
विज्ञापन
वाशिंगटन में नासा मुख्यालय के खगोल भौतिकी विभाग के निदेशक पॉल हर्ट्ज ने कहा, ‘‘पहली प्रकाशीय वैज्ञानिक छवि टेस कैमरों की क्षमताओं को दर्शाती है और यह भी बताती है कि यह मिशन एक और पृथ्वी की खोज में अपनी अतुलनीय क्षमता को समझेगा।’’
विज्ञापन
अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टेस के प्रमुख जांचकर्ता जॉर्ज रिकर ने कहा, ‘‘आकाश के दक्षिणी गोलार्द्ध की इस पट्टी में एक दर्जन से अधिक तारे ऐसे हैं जिनके बारे में हम पृथ्वी पर वेधशालाओं से किये गये पिछले अध्ययनों के आधार पर जानते हैं कि उनमें ट्रांजिट करते हुए ग्रह मौजूद हैं।’’
विज्ञापन
इनपुट: भाषा