‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के सुपरहीरो को बचाने के लिए नासा ने बढ़ाया हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अवेंजर्स: एंडगेम’ का पहला ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इसे देखकर फैंस इतने दुखी हैं कि उन्होंने अपने फेवरेट सुपरहीरों को बचाने के लिए नासा से मदद मांग ली। अवेंजर्स के आखिरी भाग यानी इनफिनिटी वॉर में थैनोस से लड़ाई हारने के बाद कुछ सुपरहीरो गायब हो जाते हैं।
अब अवेंजर्स 4 का ट्रेलर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टोनी स्टार्क स्पेस में फंसे हुए हैं। वह अपने हेलमेट में अपनी गर्लफ्रेंड पेपर पॉट्स के लिए एक मैसेज रिकॉर्ड करते हैं, जिसमें वह कहते हैं कि उनका खाना 4 दिन पहले खत्म हो चुका है, और ऑक्सीजन टैंक भी कल तक खत्म हो जाएगा। इसे देखकर ये समझ आ रहा है कि एवेंजर्स का एक सुपरहीरो स्पेस में फंसा हुआ है।
इस ट्रेलर को देखकर उनके फैंस काफी दुखी हैं और उन्हें बचाने के लिए नासा को लगातार ट्वीट कर रहे हैं। ट्वीट में वे टोनी स्टार्क को बचाने के लिए मदद मांग रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ फैंस ने एलन मस्क से भी मदद मांगी है। बता दें कि एलन मस्क ने आयरमैन-2 में टोनी स्टार्क के साथ काम किया है। जिसका हवाला देते हुए फैंस उन्हें बचाने की अपील कर रहे हैं। आखिरकार नासा ने मार्वल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें टोनी को बचाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।
Hey @Marvel, we heard about Tony Stark. As we know, the first thing you should do is listen in mission control for “@Avengers, we have a problem.” But if he can’t communicate, then we recommend ground teams use all resources to scan the skies for your missing man pic.twitter.com/zavXrsPljq
— NASA (@NASA) December 9, 2018