फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   NASA Next Mars mission robot Will Probe Geologist Bound

मंगल ग्रह पर रोबोट भेजेगा  NASA, खुदाई कर तापमान का पता लगाएगा

Thu, 03 May 2018 03:40 AM IST
एजेंसी, केप केनवरल
एजेंसी, केप केनवरल Updated Thu, 03 May 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
NASA Next Mars mission robot Will Probe Geologist Bound
मंगल ग्रह पर अब नासा एक ऐसा रोबोट भेजेगा जो भू-वैज्ञानिक का काम करेगा। इसकी मदद से वहां पर खुदाई के जरिए तापमान का पता लगाया जा सकेगा। ‘इनसाइट’ नाम का यह स्पेसक्राफ्ट इस सप्ताह लांच किया जाएगा। 
विज्ञापन


 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगल गृह की आन्तरिक संरचना के अध्ययन के लिये नासा की पहली टीम इसी सप्ताह मंगल ग्रह के लिए रवाना की जाएगी। चांद के अध्ययन के लिए भी अमेरिका ने ही पहला मिशन अपोलो भेजा था उसी क्रम में मंगल ग्रह की आन्तरिक संरचना की जानकारी के लिए इनसाइट भी नासा का पहला मिशन होगा।
विज्ञापन


क्या है इनसाइट
इनसाइट एक तरह की टाइम मशीन है। अमेरिका के वेस्ट कोस्ट से प्रक्षेपित किया जाने वाला नासा का ये पहला ग्रहीय मिशन है। अभी तक अमेरिका के ज्यादातर अंतरग्रहीय मिशन अमेरिका के ईस्ट कोस्ट स्थित फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (केएससी) से प्रक्षेपित किए जाते रहे हैं। किसी दूसरे ग्रह की सतह पर भूकंप को मापने के लिए बनाए गए यंत्र (सिस्मोमीटर) को ये मंगल ग्रह पर स्थापित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इनसाइट’ के मुख्य शोधकर्ता ब्रूस बैनर्ट के अनुसार, यह एक तरह की वैज्ञानिक टाइम मशीन है जो 4.5 अरब साल पहले मंगल ग्रह के बनने के शुरुआती चरणों के बारे में कई जानकारियां दे सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed